Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

उड़ते हवाई जहाज में बिच्छु के डंक से महिला घायल

मुंबईः हम पहले से ही यह सूचनाएं सुन रहे हैं कि प्लेन में सांप, खटमल, चूहे यहां तक कि पक्षी भी देखे गए हैं लेकिन शायद यह पहली बार है जब एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया। मामला अपने देश का ही है। इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद एयर इंडिया भी सकते में है।

यह पता चला है कि एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट में जब प्लेन रास्ते में था, एक महिला को बिच्छू ने काट लिया। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फौरन महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई गई। कुछ देर बाद उन्हें घर जाने दिया गया और वह खतरे से बाहर हैं।

वैसे यह घटना 23 अप्रैल 2023 की है। जिसके बारे में एयर इंडिया वालों ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। विलंब से जानकारी मिली है कि एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट (ए आई 630) आसमान में थी, जब मुंबई एयरपोर्ट को यह आपात सूचना भेजी गई कि एक डॉक्टर के साथ तैयार रहिए।यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जो दुर्लभ भी थी। हमारी एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया।

प्लेन लैंड करने के बाद महिला यात्री को फौरन इलाज दिया गया। एयर इंडिया के अधिकारी उस महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज तक सभी तरह की मदद दी। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने प्लेन की व्यापक जांच की है।

दरअसल इस बारे में पता चला है कि विमान से मुंबई एयर कंट्रोल को जो संदेश भेजा गया था, उसी से इस घटना का राज खुला है। इस संदेश में कहा गया था कि एक महिला यात्री को फौरन इलाज की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में महिला के प्लेन से बाहर निकलते ही मेडिकल टीम ने उनकी जांच शुरू कर दी। उ

न्हें अस्पताल ले जाया गया और कुछ देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया है कि घटना के बाद हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और एयरक्राफ्ट की गहराई से जांच की।

एयर इंडिया ने बताया है कि कीड़ों को मारने वाली जब गैस छोड़ी गई तब बिच्छू पकड़ में आया। एयऱ इंडिया ने यात्री को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। इससे पहले एक छोटी जीवित चिड़िया गल्फ-इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में पिछले साल जुलाई में दिखाई दी थी। पिछले दिसंबर में एक भारतीय कैरियर के फ्लाइट कार्गो में सांप मिला था। प्लेन कालीकट से दुबई के रास्ते पर था। चूहे तो कई बार प्लेन में देखे गए हैं।