Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

दिल्ली में सुबह सुबह नजर आया था घना कोहरा

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: मई महीने में दिल्ली में भीषण गर्मी का असर रहता है। मौसम के बदलाव में यह एक प्राकृतिक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस बार यह कुछ ऐसा बदला है कि आम लोग भी इसे मौसम के बदलाव के तौर पर देख रहे हैं। गुरुवार की सुबह देश की राजधानी में सुबह कोहरा छाया हुआ दिखा। ठंड ने भी 41 साल के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली ने गुरुवार को 41 साल में मई की सबसे ठंडी सुबह देखी। 122 साल में मई की यह तीसरी सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गत 2 मई 1969  को 15.1 डिग्री, 2 मई 1982 को 15.2 डिग्री और 4 मई 2023 को 15.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मई में कोहरे का छाना असामान्य है। सुबह के समय पालम में विजिबिलिटी महज 800 मीटर और सफदरजंग में महज 100 मीटर रही। 500 से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी होने पर उसे हल्का कोहरा, 200 से 500 मीटर होने पर मध्यम कोहरा और 200 मीटर से कम होने पर उसे घना कोहरा कहा जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाएं कम रहीं, नमी काफी अधिक रही। न्यूनतम तापमान कम रहा। इसी वजह से कोहरा छाया रहा।राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान महज 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 9 डिग्री कम है। यह 41 साल के दौरान मई में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। दिल्ली में मई के महीने की शुरुआत असामान्य बादल, बारिश, ठंडी हवाओं के साथ हुई है। मई में छाए इस घने कोहरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा।

वैसे मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आगामी 8 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में इजाफा होगा। आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान में काफी तेजी से इजाफा हो सकता है।

14 दिन का पूर्वानुमान करने वाली कुछ वेबसाइट्स का दावा है कि 15 मई तक राजधानी का तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास जा सकता है। यानी लू भरे दिन की वापसी हो सकती है। वैसे भी पहले से ही यह बताया जा चुका है कि इस बार कई स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है।