Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का...

ईनामी नक्सली के पास दो एके 47 और कारतूस बरामद

  • पांच लाख का ईनाम था रामबाबू उर्फ राजन पर

  • उसका एक सहयोगी भी घेराबंदी में पकड़ाया

  • नक्सली अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार एसटीएफ टीम ने इनामी नक्सली राम बाबू राम उर्फ राजन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार कई जिलों में लगभग 40 से अधिक नक्सल कांडों का वांछित एवं बिहर सरकार द्वारा पांच लाख रुपए इनामी नक्सली की गिरफ्तारी छपरा जिला के गंडक दियारा क्षेत्र से हुई है।

करीब 2001 से राम बाबू राम कई बड़ी वारदात और घटनाओं में शामिल रहा है। करीब 22 वर्षों से यह पुलिस के वरीय अधिकारियों के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसकी गिरफ्तारी के बाद कहीं ना कहीं अपराध के ग्राफ में भी और नक्सली घटनाओं में भी कमी आएगी।

इसने बिहार में अन्य अन्य जिलों में भी वारदात किये हैं। गिरफ्त में आए खूंखार इनामी नक्सली की पहचान रामबाबू राम उर्फ़ राजन के रूप में हुई है। उत्तर बिहार का सबसे बड़ा नक्सली का लीडर राम बाबू राम उर्फ राजन माना जाता था। बिहार पुलिस की एक बहुत बड़ी सफलता है।

वह नक्सलियों की रीजनल कमेटी सदस्य था। वहीं उसके दस्ते का जोनल कमांडर रामबाबू पासवान उर्फ़ धीरज को गिरफ्तार करने में एसटीएफ सफल रही। पुलिस के अनुसार उक्त नक्सली वर्ष 2019 में चकरबंधा में कोबरा के एक एसआई की हत्या में वांछित अभियुक्त है।

इसके खिलाफ करीब 40 मामलों के लगभग पहले से अन्य अन्य थानों में दर्ज है पुलिस और एसटीएफ की टीम इसे अपराधी को कई वर्षों से तलाश रही थी। लेकिन बिहार में एसटीएफ की टीम में एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।