Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर लुकैयाटांड में बड़ा आयोजन, CM हेमंत सोरेन करेंगे ... बोकारो 95.65 एकड़ वन भूमि घोटाला: CID जांच में बड़ा खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता शैलेश सिंह की जमानत याच... JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर मारा छापा, असम CM ने छात्रों को दिया न... गढ़वा में बिहार जैसा गजब कारनामा! धान के खेत में खड़ा कर दिया 1.81 करोड़ का पुल, उद्घाटन से पहले ही ... रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिम... पलामू: जामताड़ा एनकाउंटर में ढेर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा पैतृक गांव, बुधवार को हो... धनबाद में भाकपा माले का प्रदर्शन: निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, DPR सा... पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का... महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ...

खेल परंपरा को बढ़ाने में पूर्वोत्तर और मणिपुर का अहम योगदान: पीएम मोदी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: पूर्वोत्‍तर  के राज्‍य मणिपुर में देशभर के खेल मंत्र‍ियों का चिंतन शिविर आआयोजित किया गया है। इस नेशनल कॉफ्रेंस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। अपने संबोधन में श्री मोदी ने बेहद खुशी जताते हुए कहा कि इस साल देश के स्‍पोर्ट्स मिनिस्टर्स की कॉन्फ्रेंस, ये चिंतन शिविर मणिपुर की धरती पर हो रहा है।

पीएम मोदी ने पूर्वोत्‍तर राज्‍य  की सराहना करते हुए यह भी कहा कि यहां से निकलकर कितने ही खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान बढ़ाई है, देश के लिए मेडल्स जीते हैं। देश की खेल परंपरा को आगे बढ़ाने में पूर्वोत्तर और मणिपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यहां के सगोल कांगजई, थांग-ता, युबी लाक्पी, मुक्ना और हियांग तान्नबा जैसे स्वदेशी खेल, अपने आप में बहुत आकर्षक हैं। जैसे जब हम मणिपुर  के ऊ-लावबी को देखते हैं तो हमें उसमें कबड्डी की झलक दिखती है।

यहां का हियांग तान्नबा केरल की बोट रेस की याद दिलाता है और पोलो से भी मणिपुर का ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। यानी, जिस तरह पूर्वोत्‍तर, देश की सांस्कृतिक विविधता में नए रंग भरता है। उसी तरह देश की खेल विविधता को भी नए आयाम देता है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि देश भर से आए खेल मंत्र‍ी मणिपुर से बहुत कुछ सीखकर जाएंगे।