Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

ईरान ने ओमान सागर में अमेरिकी जासूसी विमान को खदेड़ा

तेहरानः ईरान की नौसेना ने एक अमेरिकी जासूसी विमान को चेतावनी जारी की है जिसने ओमान सागर के पास ईरानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और उसे वापस लौटने के लिए मजबूर किया। ईरानी नौसेना ने रविवार को कहा कि हाल ही में एक अमेरिकी नौसेना ईपी-3ई टोही विमान ने ओमान सागर के ऊपर ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।

उस समय, ईरानी नौसेना ने विमान को चेतावनी संदेश भेजा और विमान को ईरानी हवाई क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा। ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि ईरान की चेतावनी मिलने के बाद अमेरिकी विमान ईरान के हवाई क्षेत्र को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्गों पर लौट गए थे।

जिस विमान को ईरान ने खदेड़ा था वह अमेरिकी सैन्य विमान था जो सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, सिग्नल अधिग्रहण और निगरानी प्रणाली से लैस हैं। इस विमान का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिका और जापान की नौसेनाएं करती हैं। ईरानी वायुसेना ने कहा कि किसी को भी ईरान की सुरक्षा में खलल डालने का मौका नहीं दिया जाएगा। बल ने यह भी एलान किया है कि वह अमेरिका और इस्राइल की किसी भी नापाक हरकत पर कड़ी नजर रखेगा।

समाचार एजेंसी ने कहा कि अमेरिकी नौसेना का एक ईपी-3ई टोही विमान हाल ही में ओमान सागर के पास ईरानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इस समय, ईरानी नौसेना ने विमान को चेतावनी संदेश भेजा। विमान को ईरानी हवाई क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा गया था। न्यूज एजेंसी ने कहा, चेतावनी मिलने के बाद अमेरिकी विमान ने ईरान के हवाई क्षेत्र को छोड़ दिया और अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्गों की ओर मुड़ गया।’ अमेरिकी सैन्य विमान निर्माता लॉकहीड मार्टिन ने चार टर्बोप्रॉप इंजन वाले विमान का निर्माण किया है। विमान सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, सिग्नल संग्रह और नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इस विमान का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिका और जापान की नौसेनाएं करती हैं।