Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

परीक्षा की अंतिम खुशहाली में तीन छात्रों ने गंवाई जान

  • बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक ईलाज

राष्ट्रीय खबर

बड़कागांव: बड़कागांव में परीक्षा के अंतिम खुशहाली में इंटर के तीन छात्रों ने अपने  जान गवाई। इस हादसे में दो अन्य छात्र घायल हो गये हैं। घायलों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद स्थिति नाजुक होने के कारण  रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

दरअसल बड़कागांव- टंडवा रोड के महटिकरा गांव के समीप दोहरनगर स्थित नामक स्थल पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों मोटरसाइकिल में आग लग गई। मौके पर ही तीन छात्रों के घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बड़कागांव की ओर से महटिकरा की ओर जा रही मोटरसाइकिल नंबर जेएच  02 बीजी- 8221 में दो छात्र मो0 समीर 20 वर्ष पिता मो0 ताहिर एवं मोहम्मद साहिल उर्फ नेपाली 22 वर्ष पिता मो0 सलामत ग्राम नगडी थाना डाडीकला (बड़कागांव) एवं महटिकरा की ओर से मोटरसाइकिल नंबर जेएच 01ईडब्लू-9659 अपाचे से दिलीप कुमार 20 वर्ष पिता दिलेश्वर महतो, इंटर की परीक्षा लिख कर घर पहुँच कर पुनः वापस बड़कागांव आने के  दौरान अनिल कुमार 18 वर्ष पिता सुखदेव महतो उर्फ सुकुल महतो एवं नीतीश कुमार 22 वर्ष पिता सत्येंद्र महतो बड़कागांव की ओर आ रहे थे जिसमें दिलीप कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उठाने की तैयारी कर रही थी। बताया जाता है कि नगडी के दोनों छात्र बड़कागांव के इंदिरा गांधी   मेमोरियल कॉलेज में इंटर का छात्र थे ।जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में परीक्षा लिखकर वापस घर जा रहे थे।

वही चमगड्डा निवासी मृतक दिलीप कुमार एवं दोनों घायल छात्र कर्णपुरा इंटर कॉलेज के छात्र थे जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में ही परीक्षा लिखकर पहले घर गए और घर से पुनः बड़कागांव चौक आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी भयानक थी। कि दोनों मोटरसाइकिल में सभी छात्र पहले 5 फीट मोटरसाइकिल से ऊंचा हवा में  उड़ते हुए नजर आये थे। वे जब नीचे गिरे तो तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एवं दोनों मोटरसाइकिल में भयंकर आग लगने के पूर्व परखच्चे उड़ गए। वही मृतक दिलीप की मां तिलासो देवी रो कर बुरा हाल हो रहा था।