Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में गरीबों का होगा मुफ्त ईलाज

  • महावीर जयन्ती पर मुफ़्त आई हॉस्पिटल की सौगात

  • गरीबों के इलाज में भी संस्था करती है आर्थिक मदद

  • अस्पताल में कई अन्य सुविधाएं पहले से मौजूद

रांची: झारखंड में इलाज के आभाव में  लोग  अंधेपन का शिकार हो जाते हैं । जैन समाज ने आँख के निशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की योजना को मूर्त रूप दिया है।  भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा महावीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर 02 अप्रैल 2023 को बरियातू रोड स्थित महावीर भवन में एक उच्च स्तरीय भगवान महावीर आई हॉस्पिटल का शुभारम्भ किया जायेगा।  गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज, ऑपरेशन, दवाई एवं भोजन एवं ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है|

अध्यक्ष श्री पूरनमल जैन सेठी ने बताया कि संस्था 18 साल से निशुल्क आई कैंप एवं मोतियाविन्द का ऑपरेशन करा रही है| भगवान महावीर आई केयर विंग के द्वारा 25 दिसंबर 2020 से मोबाईल वैन सेवा शुरू की गई।  अबतक 399 कैम्प के माध्यम से 26047  मरीजों के आँख की जाँच  की गई।  430 मरीजों का मोतियाविंद, 30 मरीजों का ग्लोकोमा एवं 20 रेटिना का निशुल्क ऑपरेशन कराया गया है।  इस कार्य में झारखंड अंधापन नियंत्रण विभाग का सहयोग सराहनीय रहा है।

श्रद्धेय मुनी श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने रांची में 25 दिसंबर, 2008  में भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखी थी।  जिसमें दिगंबर जैन समाज के कुल 180  संस्थापक सदस्य है। जिसका संचालन 26 सदस्यीय कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा किया जाता है।

मई 2014 में में 240 बेड का  भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ।जिसमें 83 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट. आपातकाल सेवा  के लिये  5 बेड चौबीस घंटे तथा 19 बेड डायलिसिस के लिये है।  जिसमें वेजिटेरियन कैंटीन है।  जिसमें जैन मरीजों के इलाज में 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है|

संस्था मेडिका में गरीब मरीजों के इलाज में सहयोग के लिए अपने सदस्यों एवं दानदाताओं को प्रत्येक वर्ष 65 लाख रुपये का कूपन निर्गत करती है।  जैन साधू- साध्वियों एवं सम्मेद शिखरजी में आये तीर्थयात्रियों का इलाज का खर्च संस्था वहन करती है।  मेडिका में गरीब मरीजों को डायलिसिस के बिल में पचास प्रतिशत आर्थिक सहयोग करती है|

इस प्रकार संस्था के द्वारा गरीब मरीजों के इलाज के लिए जुलाई 2014 से मार्च 2022 तक लगभग 9,99,11,033 /- राशि की मदद की जा चूकी है।  वहीं सेवा सदन में भर्ती गरीब प्रसूति महिला के इलाज में हुए खर्च पर प्रति वर्ष छह लाख रुपये का अनुदान देती है|

मेडिका में भर्ती मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए महावीर भवन का निर्माण किया गया है।  जिसमें मात्र 100 रुपये में डोरमेट्री ,एसी कमरे 600 रुपये एवं नान एसी कमरे मात्र 350 रुपये में उपलब्ध है।

सितम्बर 2019 से बुजुर्ग , बीमार एवं दिव्यांग यात्रियों के सेवार्थ राची रेलवे स्टेशन पर एक बैटरी चालित ई-रिक्शा “ सेवा रथ की शुरूआत की गई।  उदासीन आश्रम, इसरी बाजार में संस्था के द्वारा एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय चलाया जा रहा है।  इसके तहत रोगियों को फ्री इलाज के साथ-साथ सात दिनों तक की दवाई भी मुफ्त दी जाती है।

जैन समाज की बच्चियों के लिए एक गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया गया है| जिसमें हॉस्टल चार्ज का 50 प्रतिशत भुगतान संस्था के द्वारा किया जाता है| वहीं गरीब जैन बच्चियों को उच्च शिक्षा के फीस में मदद करती है।  वहीँ राँची में एक उच्च स्तरीय आवासीय विद्यालय खोलने की योजना है| इसके लिए जमीन भी खरीद ली गई है।  हमारा लक्ष्य बच्चों को संस्कार के साथ मॉडर्न एजुकेशन उपलब्ध कराना है| प्राइवेट पैटर्न के इस स्कूल में गरीब बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करने की योजना है।