Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कजाकिस्तान ने उन्नीस लोगों को सजा सुनायी आर्मेनिया में जून में होने वाले चुनाव से पहले माहौल बिगड़ा युद्धविराम जारी होने के बीच सेंटकॉम ने चेतावनी दोहरायी सीरिया के सैन्य अड्डे से अमेरिकी सेना की वापसी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और मेटा के बीच कानूनी जंग जरूरत पड़ी तो अमेरिका से युद्ध करेंगेः राष्ट्रपति Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ...

विक्की डोनर का बाप निकला है डेनमार्क का यह पुरुष

  • उसकी अपनी मां ने ही कर दी शिकायत

  • संस्था ने उसके बच्चों का रिकार्ड निकाला

  • कई विदेशी महिलाओं को भी मां बना चुका

एम्सटरडमः अपने अपनी मां की शिकायत की वजह से यह 41 वर्ष का पुरुष चर्चा में आ गया है। पता चला है कि वह इस उम्र में पांच सौ बच्चों का पिता बन चुका है। मामले में उसकी मां की शिकायत इस बात की थी कि अपने पुत्र को अब और स्पर्म डोनेट करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। हमलोगों ने हिंदी फिल्म विक्की डोनर में कुछ ऐसी ही कहानी को पर्दे पर देखा है। अब यह नई सूचना यह बताता है कि विक्की डोनर को यह व्यक्ति काफी पीछे छोड़ चुका है।

शिकायत सार्वजनिक हुई तो नीदरलैंड की डोनरकाइंड फाउंडेशन नाम की संस्था ने उस पुरुष के बारे में ऐसा दावा किया है। डोनरकाइंड फाउंडेशन बांझ दंपतियों को स्पर्म डोनेशन के जरिए बच्चे पैदा करने में मदद करता है। संस्था के मुताबिक यह सीरियल डोनर स्थानीय ही नहीं विदेशी महिलाओं को भी संतान सुख देता है। इस युवक के एक बच्चे की मां ने कोर्ट में उसके स्पर्म डोनेशन पर आपत्ति जताई।

उसके बच्चे की मां ने कोर्ट में जाकर कहा कि युवक को स्पर्म डोनेट करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। डच स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार, एक स्पर्म डोनर अधिकतम 25 बच्चों का पिता बन सकता है। हालाँकि, यदि वह इससे अधिक करता है, तो भी उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है।

महिला ने दावा किया, युवकों की इस हरकत का नतीजा है कि बच्चों में विकलांग पैदा होने और मानसिक असंतुलन की प्रवृत्ति बढ़ रही है। जोनाथन एम नाम के स्पर्म डोनर को डच सोसाइटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ने 2017 में चेतावनी दी थी। उस दौरान उन्होंने 102 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन चेतावनी के बावजूद इस महान कार्य को जारी रखना चाहते हैं।

बांझ दंपतियों को स्पर्म डोनेशन के जरिए बच्चा पैदा करने में मदद करने वाली संस्था डोनरकाइंड के चेयरमैन ने मीडिया को बताया, “हमें इस हफ्ते 30 से ज्यादा मांओं के फोन आए हैं। वे सभी चिंतित हैं और जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें भी जोनाथन के स्पर्म दिए गए हैं। अलग-अलग देशों की महिलाएं हमें इस तरह के सवालों के साथ बुला रही हैं। जोनाथन के खिलाफ मामले की सुनवाई अभी बाकी है। माताएं देख रही हैं कि क्या अदालत इस मामले में बिल्कुल हस्तक्षेप करेगी।