Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

बर्फवारी रूकने का नाम नहीं चौदह सौ पर्यटक निकाले गये

राष्ट्रीय खबर

शिलिगुड़ीः प्रमुख पर्यटक स्थल सिक्किम का मौसम फिर से बदल गया है। चंद दिन पहले भी वहां जबर्दस्त बर्फवारी हुई थी। यही क्रम अब दोबारा प्रारंभ हो गया है। आम तौर पर इस मौसम में ऐसा पहले नहीं होता था। लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई पर्यटक उत्तरी सिक्किम में फंस गए हैं। करीब 1,400 पर्यटकों को सेना पहले ही बचा चुकी है।

लेकिन रविवार को पूर्वी सिक्किम के डिक्चू जंग वार्ड में एक बड़ा भूस्खलन हुआ। गंगटोक से मोंगन मार्ग पूरी तरह बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक सड़क दुर्गम हो गई है। यहां तक कि सीमा सड़क संगठन के लोग जहां की सड़क साफ कर रहे हैं, वहां तेज बर्फवारी की वजह से सड़क दोबारा बंद हो जा रही है।

इससे पहले भी उत्तरी सिक्किम में 11-15 मार्च को अभूतपूर्व हिमपात हुआ। सिक्किम में ऐसी मौसमी बर्फबारी शायद ही पहले कभी देखी गई हो। इसके बाद से उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। जितनी बार यातायात सड़कों को साफ किया गया है उतनी बार हिमपात हुआ है।

अब तापमान में अत्यधिक गिरावट के कारण सड़क असुरक्षित हो गयी हैं। ऐसे मौसम में यात्रा के दौरान पर्यटक फंस जाते हैं। सेना के सूत्रों के मुताबिक जवानों ने शनिवार तक 1400 पर्यटकों को रेस्क्यू किया है. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। यह बचाव कार्य करीब 14 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया जाता है।

इसके अलावा उत्तरी सिक्किम के लोगों और सेना की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। त्रिशक्ति शेपर्स और बीआरओ की एक संयुक्त पहल, उन्नत तकनीक का उपयोग करके बर्फ की सफाई का काम किया जाता है। लेकिन रविवार को कई जगहों पर फिर से बर्फबारी की खबर आई है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।