Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
घुटनों के उपस्थि को पुनर्जीवित कर लाभ दिखाया, देखें वीडियो जबरन प्रवेश और अपराध पर अधिक बातचीत West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि...

बांग्लादेश को बिजली देने के तैयार है गोड्डा का अडाणी प्लांट

  • 650 एकड़ की जमीन पर बनी परियोजना

  • पिछड़ा जिला होने के बाद अब सुविधाएं बढ़ी

  • कोरोना काल में भी छह सौ ऑक्सीजन सिलिंडर दिया

कौशल कुमार मंडल

गोड्डाः शहर से करीब 12 किमी दूर मोतिया गांव में 1600 मेगावॉट का अदाणी पावर प्लांट, पूरे संथाल परगना क्षेत्र यानी झारखंड में विकास की नई मिसाल कायम करने जा रहा है। इस क्षेत्र के पिछड़े जिलों में से एक गोड्डा, झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद, वर्षों से विकास की प्रतीक्षा कर रहा था। सरकार द्वारा अधिग्रहित लगभग 650 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही यह कोयला आधारित अत्याधुनिक पावर प्लांट से इस पूरे क्षेत्र की रूपरेखा बदल रही है।

परियोजना कैसी है और क्या कहते हैं वहां के लोग

पानी की पाइपलाइन और पावर ट्रांसमिशन प्रणाली सहित इस पावर प्लांट में 800 मेगावाट की दो इकाइयों का निर्माण किया गया है जिसपर लगभग 15,000 करोड रुपये खर्च होंगे। इस पावर प्लांट के जरिए बाांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति की जाएगी. यह दोनों देशों के बीच में पावर कनेक्शन के रूप में काम करेगा और एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबंध बनाएगा। ग्रीनहाउस गैस एमिशन्स और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले अन्य सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए, इसे अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी के साथ बनाया जा रहा है, जो भारत के बढ़ते कूटनैतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम भी है।

भारत 2010 से ढाका के साथ अपने उर्जा सहयोग को बढ़ा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पावर ट्रांसफर क्षमता में वृद्धि के साथ, सीमा पार संबंध धीरे-धीरे मजबूत हुआ है। 2021 में बाांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के 50 साल पूरे होने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा के साथ इस संबंध को अधिक बढ़ावा मिला है, इसके बाद 2022 में उनकी समकक्ष शेख हसीना, नई दिल्ली की यात्रा पर पहुंची थीं।

दुनिया की दो सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच एनर्जी एक्सचेंज को, ग्लोबल एनर्जी डिमांड को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच इस बिजली समझौते को लेकर बांग्लादेश में कुछ वर्गों से आलोचना शुरू हो गई है। बाांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) ने नवंबर 2017 में ढाका में अदाणी पावर के साथ, झारखंड के गोड्डा में कोयला आधारित पावर प्लांट से 1,496 मेगावाट (एमडब्ल्यू) बिजली की आपूर्ति के लिए, 25 साल के पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बीपीडीबी ने ग्लोबल माकेट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, कोयले की अत्यधिक कमियों का हवाला देते हुए एग्रीमेंट में संशोधन की मांग की है।

बांग्लादेश की चिंता है कि वैश्विक और घरेलू कारकों के कारण, उत्पन्न उर्जा संकट देश में गहरा गया है, जो आयातित प्राकृतिक गैस जैसे फॉसिल फ्यूल से तीन-चौथाई बिजली प्राप्त करता है। यूक्रेन में जारी युद्ध ने, आपूर्ति में संकट पैदा किया है। दुनिया का दूसरा सबसे बडा गारमेंट एक्सपोर्टर,जो इसके निर्यात का 84% हिस्सा है, बिजली की कमी और घाटे के कारण कारखानों को बंद करने के लिए मजबूर है, यहां तक कि बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत मात्र 600 यूनिट है जबकि भारत में 1200 यूनिट है और वैश्विक खपत 3200 यूनिट प्रति व्यक्ति है।

अपने उर्जा संकट को कम करने के लिए बांग्लादेश सरकार ने अदाणी पावर लिमिटेड के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए, उर्जा क्षेत्र में निजी निवेश की अनुमति देना शुरू कर दिया था। 800 मेगावाट की पहली यूनिट से ट्रांसमिशन की शुरुआत 16 दिसंबर 2022 को हुई थी। जल्द ही गोड्डा प्लांट पूरी तरह तैयार होने पर बांग्लादेश को बिजली भेजना शुरू करेगा।

9.39 यूएससी/किलोवाट पर उर्जा लागत और 4.24 यूएससी/किलोवाट पर क्षमता शुल्क के साथ, बाांग्लादेश में अन्य समकक्ष पावर स्टेशन की तुलना में, बिजली शुल्क या तो समकक्ष है या कम ही है और क्षमता व इंधन शुल्क दोनों के मामले में प्रभावी है।

यह पावर प्लांट झारखंड को 25% बिजली की आपूर्ति करेगा जो झारखंड की बिजली की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। साहेबगंज से गोड्डा तक 95 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से सटे 300 से अधिक गांवो के लिए यह जीवन रेखा साबित हुई है। अदाणी समूह की सीएसआर शाखा, अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए विकास कायों ने, ग्रामीण इंफ्रास्ट्क्चर को पूरी तरह से बदल दिया है। इस पावर प्लांट से उत्पन्न प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार से 5,000 से अधिक लोगों को लाभ हुआ है। यह प्लांट स्थापित करने के लिए इस्तेमाल की गई जमीन के लिए किसानों और भूस्वामियों को अच्छा खासा मुआवजा भी दिया गया है।

अदाणी समूह का मानना है कि एक समाज तब फल-फूल सकता है जब उसके लोग यानि बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग, स्वस्थ व खुश हों। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में फांउडेशन के काम से इस क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आया है।

ज्ञानोदय प्रोजेक्ट के तहत, स्मार्ट क्लास डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम वाले 314 सरकारी स्कूलों को कवर किया गया है, जिससे गोड्डा के 60,000 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं। अदाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) में ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद 3,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है या उन्होंने अपना उद्यम शुरू किया है। संगिनियों (महिला स्वयंसेवकों) के अथक परिश्रम से, फाउंडेशन की विल्मर सुपोषण परियोजना के तहत, 20 से अधिक गाांवों में, बच्चों में कुपोषण से लड़ने में मदद मिल रही है। गोड्डा की युवा लडकियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए, सिलाई केंद्र खोले गए हैं। महिला आईटीआई के संचालन हतु, एमओयू पर हस्ताक्षर कर बालिकाओं को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग देने का भी लक्ष्म रखा गया है।

महामारी के दौरान,  अदाणी समूह ने गोड्डा और आसपास के जिलों के सरकारी अस्पतालों को 600 से अधिक जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान कराए थे। दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और गोड्डा, दुमका और साहेबगंज के अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप का नेटवर्क स्थापित किया गया है।

यह प्रोजेक्ट, पर्यावरण से जुडे सभी मानदंडों और अनुपालनों को पूरा करता है। प्रस्तावित परियोजना के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभ्यारण्य या इकोलॉजिकल दृष्टि से कोई संवेदनशील क्षेत्र नहीं हैं।