Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप सिलीगुड़ी कॉरिडोर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मोदी कालजयी आवाज आशा भोंसले का मुंबई में निधन पूरे देश में अब तक छह करोड लोग गैर मतदाता हो गये

विधायक के आश्वासन पर सरकार से मिली सड़क निर्माण की स्वीकृति

हुसैनाबादः हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उन्होंने जपला नबीनगर पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का वादा किया था वह पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण बुधवार को झारखंड मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिल गई है। यह पथ 62,96,42,400 रूपए की लागत से बनेगा।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा कि वह काम पर विश्वास करते हैं। क्षेत्र की समस्या को लेकर लगातार रांची में प्रयास करते हैं, तब नतीजा सामने आता है।

उन्होंने कहा कि जपला नबीनगर पथ के निर्माण को लेकर उन्होंने लगातार विभाग और मुख्यमंत्री से मिलकर पत्राचार कर स्वीकृति दिलाने का काम किया है। इसी तरह एक एक कर सभी ग्रामीण सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है।

क्षेत्र में 24 ग्रामीण सड़कों पर काम चल रहा है, जबकि 24 और सड़कों का जल्द ही टेंडर निकलने वाला है। इसके अलावा भवन निर्माण के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्र ,स्कूल के भवन निर्माण व मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होगा।

विधायक ने कहा कि जिन्हे जात पात की राजनीति करना है वो करें, वह विकास की राजनीति करते हैं और आगे भी करेंगे। जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए उन्हे चुना है। उनका कान करना ही धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। आजादी से अबतक किस जनप्रतिनिधि ने क्या किया यह सर्वविदित है।