Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

सिर्फ एक लॉटरी से रतन टाटा से अमीर बना अमेरिकी युवक

  • अब दो सौ करोड़ का बंगला खरीदा

  • रतन टाटा से ज्यादा अमीर हो गया

  • सोलह हजार करोड़ की लॉटरी मिली है

वाशिंगटनः एक पुरानी कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। यह कहावत अमेरिकी युवक के लिए बिल्कुल सही साबित हो गया है। वह मात्र एक लॉटरी टिकट से इतने पैसे का मालिक बना कि वह आज भारतीय मुद्रा में प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति रतन टाटा से भी अमीर हो गया है।

उसने एक लॉटरी की जैकपॉट जीता, जिसका पहला ईनाम भारतीय रुपये में सोलह हजार करोड़ रुपया था। लॉटरी जीने के बाद उसने एक आलीशान बंगला भी दो सौ करोड़ में खरीद लिया है। वह रातों रात अरबपति बन बैठा है। यही शायद किस्मत है। बहुत से लोग लॉटरी जीतते हैं लेकिन कम ही लोगों को मुस्कुराने का ऐसा मौका मिलता है।

तक़दीर के इस खेल में जो जीत जाता है वही ‘बाजीगर’ बन जाता है। उन्हीं में से एक बन गए हैं अमेरिकी युवक एडविन कास्त्रो। लॉटरी के टिकट की वजह से रातों-रात कास्त्रो की किस्मत पलट गई। युवक ने पिछले नवंबर में लॉटरी जीती थी। यदि आप जैकपॉट की राशि जानते हैं, तो आपको हैरान होना पड़ेगा!

बता दें कि भारतीय उद्योगपति रतन टाटा की कुल निजी संपत्ति करीब 4 हजार करोड़ रुपए है। और कास्त्रो द्वारा लॉटरी में जीती गई राशि 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। पैसों को लेकर कास्त्रो को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कास्त्रो की लॉटरी में जीत की राशि 200 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में 16 हजार 407 करोड़ रुपये।

हालांकि, कास्त्रो को लॉटरी की पूरी पुरस्कार राशि नहीं मिली। करों और अन्य मामलों को घटाकर उन्हें 99.7 मिलियन डॉलर मिले। भारतीय मुद्रा में 8 हजार 180 करोड़ रुपये उसे मिले हैं। जिस इलाके में कास्त्रो ने नया घर खरीदा है वह एक संभ्रांत इलाका है। उन्होंने कैलिफोर्निया के हॉलीवुड हिल्स इलाके में एक घर खरीदा है।

उस क्षेत्र में अधिकांश हॉलीवुड सितारों के घर हैं। उस आलीशान घर की कीमत 3 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में 245 करोड़ 89 लाख रुपये। लेकिन कास्त्रो ने डिस्काउंट पर घर खरीदा। सुनने में आ रहा है कि युवक को मकान खरीदने पर 50 लाख डॉलर की छूट मिली। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 205 करोड़ रुपए होती है।

13,578 वर्ग फुट का आलीशान घर इस समय सुर्खियों में है।आलीशान घर में एक जिम, मूवी थियेटर, स्विमिंग पूल है। इसके अलावा एक बड़ा गैरेज है। जहां कम से कम 7 कारों को एक साथ रखा जा सके। लॉटरी जीतकर कई लोग रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। लॉटरी जीतने के ऐसे कई मामले सामने आते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता कि कास्त्रो जैकपॉट जीत जाते हैं। और इसीलिए अमेरिका के इस युवक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।