Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

राकेश टिकैत ने फिर से बड़े किसान आंदोलन की बात कही

  • सरकार की नीति को किसान विरोधी बताया

  • किसान इन ट्रैक्टरों का कई उपयोग करते हैं

  • सरकार से लड़ाई में यही हमारे टैंक बनते हैं

जयपुर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों को अब दस साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने के मामले को लेकर एक और बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा।

श्री टिकैत आज यहां जाट महाकुंभ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को अब एक बार फिर बड़ा आंदोलन चालू करना पड़ेगा और उसके लिए तैयारी रखनी होगी क्योंकि दस साल पुराना ट्रेक्टर बंद होगा यह पोलिसी सरकार की आ गई हैं।

उन्होंने कहा कि कौन सा किसान है जो दस साल पुराना ट्रेक्टर बदल देगा। कोई नहीं बदल सकता। इसलिए एक बड़ा आंदोलन फिर किसान मंच पर होगा। राजस्थान वाले एवं समाज के लोग मोर्चे को संभालने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार कोई हो चाहे केन्द्र या राज्य, हम किसी पार्टी के खिलाफ नही हैं लेकिन सरकार की गलत पोलिसी होगी तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर दस साल काम में लेने के बाद टैंक का काम करेगा और उसको सड़कों पर लेकर रखना।

ये टैंक वो ही है जो चार लाख ट्रेक्टर दिल्ली में किसान आंदोलन के समय गये थे। उन्होंने कहा कि इनकी कहां, कब जरुरत पड़ेगी, समय आयेगा तब बताया जायेगा। श्री टिकैत ने कहा कि मोटे अनाज की बात की जा रही है लेकिन उसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून भी मिलना चाहिए तो राजस्थान का किसान बच जायेगा।

उन्होंने कहा कि मगर सरकार यह नहीं देगी। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन छीनने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने महाकुंभ में आई गायक अजय हुड्डा की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस टीम के कलाकारों ने किसान आंदोन में बढ़चढकर हिस्सा लिया और इनमें कई को नोटिस भी मिले । उन्होंने जाट महाकुंभ के शानदार एवं इतने बड़े आयोजन के लिए राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील एवं उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया।