Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

पांच को होगा अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का वर्ल्ड टेलीविडन प्रीमियर 05 मार्च को होगा। फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव और एम. नासिर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की कहानी पुरातत्वविद् डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ के बारे में है जो समय रहते राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करना चाहता है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में हैं।‘राम सेतु’ का वर्ल्ड टेलीविडन प्रीमियर 05 मार्च को शाम 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा।

अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘ राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। हमारा यह प्रयास रहा है कि हम दर्शकों को इस कहानी के जरिये एक अद्भुत फिल्म की अनुभूति कराएं जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे।

यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए। मैं खुश हूं कि फिल्म ‘राम सेतु’ अब टीवी पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने परिवार के साथ घर बैठे ले सकते हैं।