Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाइक ले गए तो कटेगा भारी चालान, इन वाहनों ... Crime News: दूल्हा असली और दुल्हन नकली! हिस्ट्रीशीटर के घर चल रही थी शादी, तभी आ धमकी 'नकली पुलिस'; ... Priyanka Purohit Case: बेडरूम वीडियो और 2020 का सीक्रेट अफेयर, प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल से नि... Dindori Road Accident: डिंडौरी में मौत का तांडव, तेज रफ्तार टैंकर ने एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंद... West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ?

नाराज गेंडों ने उलट दी पर्यटकों की गाड़ी, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर

अलीपुरदुआरः जलदापाड़ा अभयारण्य में एक अजीब किस्म की घटना बीते शनिवार की घटी। इस किस्म की घटना को कोई पूर्व रिकार्ड इस जंगल में नहीं रहा है।

वहां जंगली जानवरों को देखने निकले पर्यटकों की एक गाड़ी पर अचानक नाराज गेंदा ने हमला कर दिया। गाड़ी पर सवार और इस जंगल सफारी पर निकले पर्यटक भी गेंडा को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे।

इनमें से किसी को भी यह अंदाजा भी नहीं था कि अचानक यह राइनो इतनी नाराजगी के साथ गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ेगा।

इन पर्यटकों से मिली जानकारी के मुताबिक जंगल सफारी पर निकले लोगों को जंगल में आपस में लड़ते दो राइनो नजर आये थे। वहां गये पर्यटक इनकी तस्वीर ले रहे थे।

अचानक उन दोनों के करीब एक जंगल सफारी की जिप्सी गाड़ी पहुंच गयी। इस गाड़ी के करीब आने से दोनों अत्यधिक नाराज हो गये। दोनों गेंडों ने इस गाड़ी पर जोरदार टक्कर मार दी।

देखें उस घटना का वीडियो

विशाल आकार के इन जानवरों की टक्कर से यह गाड़ी सड़क के बगल के एक नाले में गिर गयी। चूंकि वहां दूसरे वाहन भी मौजूद थे, इसलिए उस गाड़ी के सभी लोगों को आनन फानन में दूसरे गाड़ियों में लादा गया। सभी गाड़ियों को वहां से निकाल लिया गया। जंगली गेंडा के हमले से सात लोग घायल हुए हैं।

इनमें उस जिप्सी का चालक भी शामिल है। सभी को पास के मादारीहाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका ईलाज हुआ। वैसे इस अभयारण्य के विभागीय अधिकारी भी इसे अजीब घटना मान रहे हैं। उनके मुताबिक इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी।