Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य...

महावीर मंडल रांची की वार्षिक आम सभा आयोजित

रांचीः आज श्री महावीर मंडल राँची की वार्षिक आम सभा श्री राम मंदिर,  सर्जना चौक,  राँची ( श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट,  महावीर चौक नही मिलने के कारण ) मे श्री महावीर मंडल राँची के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी अखाड़ाधारियों एवं नेतृत्वकर्ताओ की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

आम सभा की शुरुआत श्री राम वंदना से की गई । आम सभा का संचालन श्री राहुल सिन्हा चंकी ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री नकुल तिर्की(वार्ड पार्षद) ने की । आम सभा में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू,  श्री राजीव रंजन मिश्रा,  विजय साहू,  रामधन बर्मन एवं नंदू शर्मा उपस्थित थे ।

श्री महावीर मंडल राँची के राज किशोर एवं अमित सोनी ने आम सभा मे आए सभी पूर्व अध्यक्षों का स्वागत चुनड़ी ओढ़ाकर किया एवं सभी राम भक्तो का स्वागत पट्टा देकर किया ।

आम सभा मे सर्वसम्मति से श्री रामनवमी मोहत्सव वर्ष 2022-23 की समीक्षा की गई एवं सभी वक्ताओं ने श्री रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमिटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी ।आम सभा मे श्री महावीर मंडल राँची के मंत्री श्री कैलाश केसरी ने आय – व्यय का बौरा दिया जिसे आम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया ।

श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि श्री महावीर मंडल राँची के सभी अखाड़ाधारियों एवं नेतृत्वकर्ताओ से आह्वान किया कि आज से ही श्री रामनवमी मोहत्सव को सफल बनाने में लग जाए एवं धूमधाम से विशाल शोभायात्रा की तैयारी करे।

आम सभा मे सभी पदाधिकारियों ने वर्ष 2022-23 की कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई एवं आम सभा मे 2023-24 की नई कार्यकारिणी की गठन के लिए मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू,  विजय साहू एवं रामधन बर्मन को अधिकृत किया ।

श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू ने कहा कि होली से पूर्व सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा ताकि ऐतिहासिक रामनवमी मोहत्सव मनाया जा सके ।

आम सभा मे श्री महावीर मंडल बार्डगाई से डॉ जीवधन प्रसाद,  मंटू दुबे,  श्री महावीर मंडल बरियातू से प्रकाश चंद्र सिन्हा,  सुनील शर्मा,  श्री महावीर मंडल रातू रोड से अमित सोनी,  सुजीत सिंह,  अनिल गुप्ता,  श्री महावीर मंडल पुनदाग से बृंद कुमार,  धनराज साहू,  अमरदीप साहू,  श्री महावीर मंडल अरगोड़ा से प्रकाश साहू,  अभिषेक चौधरी,  श्री महावीर मंडल चुटिया से सुनील रंजन सहाय,  रवि कुमार महतो,  अमित केसरी,  अमन कुमार,  श्री महावीर मंडल लोवादिह से प्रदीप साहू पप्पू सिंह, श्री महावीर मंडल कोकर से उपेंद्र रजक, दीपू राम, श्री महावीर मंडल कांके रोड से अर्जुन राम,  नकुल तिर्की,  प्रदीप लकड़ा,  बलराम प्रसाद, श्री महावीर मंडल लालपुर से बजरंग वर्मा, श्री महावीर मंडल साकेत नगर हिनू से पीयूष आनंद,  अंकित सिंह, श्री महावीर मंडल ऊपर बाजार प्रेम वर्मा,  शशांक शर्मा,  श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी से राम अनुज सिंह,  मनीष श्रीमाली,  इंदर सिंह, श्री महावीर मंडल मलहा टोली से शेखर प्रसाद, अक्षय कुमार, श्री महावीर मंडल डांगरा टोली से प्रभु लाल पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में अखाड़ाधारी उपस्थित थे।