Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप सिलीगुड़ी कॉरिडोर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मोदी कालजयी आवाज आशा भोंसले का मुंबई में निधन पूरे देश में अब तक छह करोड लोग गैर मतदाता हो गये

दो लाख से अधिक का रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सारण में एक सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी हैं। गिरफ्तार किये गये अधिकारी का नाम विनोद कुमार सिंह है।

ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस संबंध में एक दिन पहले ही निगरानी थाना में एक केस दर्ज किया गया था। इसी केस के आधार पर उक्त अधिकारी को बीबी रोड, गड़खा थाना के दो मंजिला मकान के निचले तल्ले पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वह यहां पर किराये पर रहते थे।

इस संबंध में रहमपुर के उमेश कुमार ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। यह बताया गया था कि उसके बकाया बिल के भुगतान के संबंध में वह अधिकारी बीस प्रतिशत घूस मांग रहा है। घूस की यह रकम दो लाख बीस हजार रुपये होती थी। इस मामले में वहां का पंचायत सेवक संजीव कुमार भी शामिल था।

इसी शिकायत का पहले विभाग द्वारा सत्यापन कराया गया। उसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ लगा आरोप भी सही पाया गया। इसके बाद ही कांड के आईओ और विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया गया।

इस दल ने रिश्वत के पैसे के साथ ही अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मुजफ्फरपुर के निगरानी अदालत में पेश किया जा रहा है।

इस बारे में ब्यूरो की तरफ से फिर से जनता को इस बात की जानकारी दी गयी है कि इकस किस्म की सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिश्वत संबंधी कोई भी शिकायत ब्यूरो के फोन संख्या 0612- 2215344 और मोबाइल संख्या 7765953261 पर दर्ज करायी जा सकती है।