Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देवघर में मिड-डे मील का बुरा हाल! गैस सिलेंडर खत्म तो चूल्हे पर बन रहा खाना; बच्चों की सेहत और शिक्ष... Tendu Patta Rate 2026: केंदु पत्ता के दामों में बढ़ोतरी, प्रति बोरा ₹38 बढ़े; सलाहकार समिति की बैठक ... Koderma Murder Mystery: कोडरमा में पैरी माइंस के पास बोरे में बंद मिली महिला की लाश, इलाके में फैली ... Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में गजराज का तांडव! 24 घंटे में दो लोगों को कुचला, इलाके में दहशत का म... Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट के सामने निकला दुर्लभ 'दोमुंहा' सांप, रेड सैंड बोआ को देख उड़े होश! ITI Student Transfer Case: हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाए... LPG संकट का देसी तोड़! 'सुगनू' गांव के हर घर में लकड़ी का अंबार, गैस के भरोसे नहीं रहते यहां के लोग Double Murder Mystery: नाजायज मोहब्बत का खूनी अंजाम! एक ही प्रेमिका के दो प्रेमी, एक ने दूसरे को उता... Surajpur Weather Update: सूरजपुर में बेमौसम बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; फसलों को भारी नुकसान। Bhilai Suicide Case: भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी ...

भूकंप से 1150 लोगों की मौत, 5,300 से अधिक घायल

इस्तांबुल: तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास स्थानीय समयानुसार सवेरे 04:17 बजे भूकंप का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है। पहले झटके के कुछ मिनट बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसमें तुर्की और सीरिया में भारी तबाही मचाई है।

अब तक 1150 से अधिक लोगों के मरने की खबर है जबकि 5300 से अधिक अन्य घायल हैं। बीबीसी ने तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा है कि पूरे इलाके में एक के बाद एक 40 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं।

तुर्की समेत लेबनान, सीरिया, साइप्रस, इसराइल और फिलस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसमें बड़े पैमान पर जान-माल का नुकसान हुआ है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोगन ने कहा कि भूकंप से अकेले तुर्की में 912 लोगों की मौत हो गई है और 5,383 लोग घायल हो गए हैं। देश में आपातकाल लागू कर दिया है। वहां तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार सीरिया में भी भूकंप के कारण भीषण तबाही की ख़बर है। वहां अब तक 237 से अधिक लोगों की मौत की ख़बर है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी जारी है और उन्हें नहीं पता कि हताहतों की संख्या कितनी बढ़ेगी।

तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं। बीबीसी ने बताया है कि भूकंप प्रभावित इलाकों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। तुर्की में तेजी से बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुर्की और सीरिया में सोमवार को विनाशकारी भूकंप में हुयी जन-धन की हानि पर गहरा दुख जताया है और दोनों देशों को संकट की इस घड़ी में भारत से सहायता की प्रतिबद्धता जतायी है।

श्री मोदी ने बेंगलुरु में विद्युत क्षेत्र पर एक सम्मेलन का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए तुर्की में भूकंप से भारी हानि का जिक्र किया। श्री मोदी ने कहा, वर्तमान में हम सभी की नजर तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर टिकी हुई हैं, जिसके कारण कई लोगों की दुखद मौत और व्यापक क्षति हुई है।

देश के 140 करोड़ लोगों की सहानुभूति तुर्की के भूकंप पीड़ितों के साथ है। हम भूकंप पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने को तैयार हैं। हम संकट की इस घड़ी में सीरिया के लोगों के दुख से दुखी हैं और उन्हें सहायता और सहयोग देने को प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका और इजराइल सहित कई अन्य देशों ने भी मदद की पेशकश की है।