Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं... Kasauli Gangrape Case: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल केस ... Yamunanagar News: कीर्तन में जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यक्ति; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके ... Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा हमला; डॉक्टर और एम्स अधिकारी समेत 5 लोगों से लाखों क... Gwalior Murder Case: 11 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत; सौतेले पिता ने नदी में फेंका शव, मगरमच्छ खाते ह... Bhopal News: देर रात मोबाइल चलाने पर पिता ने लगाई फटकार; 12वीं पास छात्रा ने खाया सल्फास, अस्पताल मे... Bargi Dam Cruise Accident: बरगी क्रूज हादसे में नया मोड़; प्रत्यक्षदर्शी ने लगाए गंभीर आरोप, एम्बुले... Rewa Cricket News: रीवा की 16 वर्षीय जाह्नवी राजपूत का 'भोपाल बुल्स' में चयन; मध्य प्रदेश लीग में दि... Indore News: भेरूघाट में अचानक फटी नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना की पाइप लाइन; जलमग्न हुआ इलाका, मची अफरा... MP Board Result Scam: 12वीं की छात्रा को मिले थे मात्र 3 अंक, रिचेकिंग में बढ़े 60 अंक; बोर्ड की कार्...

देश व्यापी प्रदर्शन के क्रम में कांग्रेस का मुख्यालय में प्रदर्शन

रांची- अडानी ग्रुप पर वितीय अनियमितता के खिलाफ आज कांग्रेस का देश भर में हुए मार्च एवं विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वारा भी मोदी सरकार के खिलाफ आज पूरे राज्य में एसबीआई और एलआईसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने किया। वहीं रांची ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में एलआईसी कार्यालय हिनू के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, राजीव रंजन प्रसाद, अभिलाष साहु ने संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक-एक भारतवासी के पसीने से कमाई धन राशि एलआईसी के माध्यम से केन्द्र की सरकार ने लूटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि निम्नवर्गीय, मध्यमवर्गीय परिवार के लोग एक ओर महंगाई के संकट से गुजर रहे है वहीं दूसरी ओर अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जमा पूंजी भी डूबने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एलआईसी के 39 करोड पॉलिसी धारकों का 33060 करोड रूपये डूब चुके हैं।

भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर करीब 80 हजार करोड का कर्ज है। इसके बावजूद बैंकों से कर्ज देकर खाताधारकों का पैसा मोदी सरकार डूबा रही है। उन्होंने कहा कि एलआईसी और एसबीआई में हिस्से को प्रधानमंत्री जी ने अडानी ग्रुप के ऐसे समूह का हवाला किया जिस पर देश के सबसे बड़े कॉपोरेट फ्रॉड का इल्जाम लगा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री खामोश क्यूं है, देश की जांच एजेंसियों चुप क्यों है। कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री उक्त मामले की जेपीसी गठन कर जांच करायें। अपने चूंनिदा मित्रों को देश की संपति लूटने का अधिकार मोदी जी ने दे दिया है लेकिन कांग्रेस देश के सजग प्रहरी के रूप में ऐसा नहीं होने देगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ऐसे चुप्पी साधी हुई हैए जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी से हम कहना चाहते हैं कि आप अपने परम मित्र को धोखा दीजियेए हमें उससे कोई मतलब नहीं है पर कम से कम भारत के निवेशकों के 29 करोड़ पॉलिसी होल्डर और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों को तो धोखा मत दीजिये।

रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि करोड़ों 40 करोड़ केलगभग निवेशक जिन्होंने अपनी जमा पूंजी एलआईसी में लगाई थीए उनके भविष्य का सवाल है और एलआईसी में जो अडानी एंटरप्राईसेस हैंए 1 प्रतिशत से बढ़ा कर एलआईसी ने 4.23 प्रतिशत अपना निवेश कर दिया उसमें। किसके इशारे पर किया, क्यों किया।

धरना प्रदर्शन में जितेन्द्र त्रिवेदी, दिलावर खान, शहबाज अहमद, प्रदीप सिंह, राजकुमार नागवंशी, तारिक मुंजिबी, आसिफ खान, सुदीप उरांव, समीर कुरैशी, फ्रांसिस तिर्की, अनिल सिंह, प्रकाश सोनी, विक्की ठाकुर, राखी प्रियदर्शी, राजकुमार, सदाब खान, संतोष सोनी, दीपू सिन्हा, जियाउल हक, सहित सैकड़ो की संख्या में शामिल थे।