Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

आदिवासी उद्यमिता दक्षता शिविर खेलगांव में होगी

रांचीः भारत सरकार के आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं का क्रियानवयन एवं प्रयासों को संवर्धन करने के उद्देश्य से सामुदायिक कंपनी यूनाइटेड ट्राइब गोंडवाना एसोसियेशन द्वारा आठवां राष्ट्रीय आदिवासी उद्यमिता दक्षता विकास प्रशिक्षण शिविर को दिनांक 9 फरवरी- 12 फरवरी 2023 स्थान टाना भगत इंडोर स्टेडियम, होटवार, खेलगांव, में आयोजित करेंगी।

प्रशिक्षण शिविर में आदिवासी उद्यमियों को उद्यमिता उत्पादन, प्रसंस्करण, बाजार, व्यापार, ऋण, नियंत्रण के विभिन्न विभागों में संचालित विभिन्न आदिवासी योजनाओं, अनुदान, बिजनेस लाइसेंस, पुंजी(ऋण), बाजार, निर्यात, एक्कीकृत एवं ऑर्गेनिक कृषि, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं उत्पाद ब्रांडिंग, मारकेटिंग के महत्व, वनोपज व वनौषधियों, डेरी फार्म, स्वस्थ्य, खनन, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, इको व अग्रो टूरिज्म क्षेत्रों पर ब्यापार के अवसर, आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 3 हजार इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के भाग लेने की संभावनाएं हैं। इस प्रशिक्षण शिविर से बिशेषकर स्वंय सहायता समूह, कृषिक एवं बेरोजगार युवक-युवतियां लाभान्वित होगें I

इसमें अतिथि प्रशिक्षक के रूप में मुम्बई से डॉ उल्लास जंयत, बिरसा ब्रिगेड के संस्थापक सतीश पेंदाम, तेलंगाना से रमाईया बोनेवोनिया, छत्तीसगढ़, रायपुर से आर। सी दुग्गा (आई एफ एस), डॉ नारवेन कासव टेकाम, मध्यप्रदेश से कुमार सिंह नेताम, बिक्रम अच्छलिया, लोकेश मुजल्दा, झारखंड से खेलाराम मुर्मू, डॉ लक्ष्मण उराँव, रमेश कच्छप, प्रभाकर तिर्की, अमरनाथ लकडा, रतन तिर्की, प्रो। प्रवीण उराँव, दसमत हांसदा, जुगूसलाई, विनय मिंज, सुरेंद्र सोरेन, पं। बंगाल से मूकवान विजय कुजूर, जुनास केरकेट्टा, राजस्थान से कांतिभाई रोत, आंध्रप्रदेश से नेहरू मरावी, बिहार से ललित भगत, तमिलनाडु के चेन्नई से समीर मिंज, अंडामन निकोबार से प्रदीप कुमार एक्का, उडीसा से एडवोकेट बागी लकडा, राजी बेल , राजी पडहा, भारत, सुकांति नायक भाग लेंगे।

नयी दिल्ली, असम, मणिपुर, गुजरात, बैंगलुरू, उत्तर प्रदेश से भी हमारे प्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। चार दिवसीय आवासीय उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 2000/- शुल्क राशि के साथ पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सरोज लकड़ा, प्रवक्ता आयोजन समिति प्रभाकर तिर्की, पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, ट्राईब गण्डवाना एसोसिएशन के निदेशक देवलाल चेरवा और उद्यमी रमेश कच्छप ने संबोधित किया।