Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Husband-Wife Dispute: ग्वालियर में पति पर ईंट से हमला; पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए बना रही थी... Vidisha Shocking News: बेटे की लाश के पास बाइबल रखकर 5 दिन तक प्रार्थना करती रही मां; मौत का राज जान... Jabalpur Suicide Case: पत्नी की दूसरी बातचीत से परेशान पति ने लगाया फंदा; परिजनों ने की सख्त कार्रवा... Supreme Court Verdict: चुनाव आयोग के पास है वोटर लिस्ट में SIR कराने का पूरा अधिकार; SC ने याचिकाएं ... सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की Ghaziabad Electric Car Fire: चार्जिंग के दौरान ई-कार में भीषण आग; बिल्डिंग में फंसे 17 लोग, बाल-बाल ... Anu Meena Case Update: डिजिटल सबूतों से घिरे एक्सईएन पति; अनु मीणा आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच... Mumbai Bakrid Controversy: हाउसिंग सोसायटियों में कुर्बानी पर विवाद; BMC ने घाटकोपर की सागर पार्क सो... Bengaluru News: मकान मालिक ने तोड़ा भरोसा; दिव्यांग महिला से की लाखों की चोरी, पुलिस ने दंपति को दबोच... Asaram Bapu Case: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, सरेंडर के आदेश

दुबई में हिंद शहर पर भारत प्रेम नहीं है यह

दुबईः दुबई के शासक शेख मोहम्मद ने अल मिनहाद इलाके का नाम हिंद सिटी कर दिया है। लेकिन इस नाम से यह मत समझिये कि यह भारतवर्ष से उनके बेहतर रिश्तों की वजह से किया गया है।

गत 29 जनवरी को अचानक इस नामकरण का एलान होने के बाद अधिकांश लोगों को यही लगा था कि शायद अपने भारत प्रेम की वजह से ही शासक ने ऐसा फैसला किया गया है।

शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतुम ने इस अल मिनहाद के इलाके को हिंद सिटी का नाम दिया। यह इलाका चार हिस्सों में बंटा है और भौगोलिक तौर पर यह करीब 84 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है।

लोगों को लगा था कि दुबई में कार्यरत भारतवंशियों से अपने बेहतर रिश्ते की वजह से शासक ने ऐसा किया हो। लेकिन अब इसके असली कारणों का खुलासा हो गया है।

दरअसल दुबई के शासक के इस फैसले को वहां की परिभाषा से जोड़कर देखा जा रहा है। अरबी में हिंद शब्द के कई अर्थ होते हैं। लेकिन यह भी जान लीजिए कि अरबी में हिंद एक पुराना शब्द है।

वैसे पुराने लोग मानते हैं कि वहां के शासक ने यह नामकरण शायद अपनी पहली पत्नी की याद में किया है। दुबई के शासक की पहली पत्नी का नाम भी हिंद था। उनका पूरा नाम हिंद बिंत मखतुम अल मखतुम था।

शासक के साथ उनकी शादी 26 अप्रैल 1979 को हुई थी। इस दंपति के 12 बच्चे हैं, जिनमें वहां का युवराज भी शामिल है। इसलिए इस जिला का नामकरण शेख ने अपनी पहली पत्नी के नाम पर किया है और इस फैसले में उनके भारत अथवा भारतवंशियो के प्रेम का कोई संपर्क नहीं है।

जानकार बताते हैं कि अरबी मे हिंद शब्द का अर्थ एक सौ अथवा उससे अधिक ऊंटों के झूंड को भी कहा जाता है। वहां पर किसी का नाम अगर हिंद रखा जाता है तो यह उम्मीद की जाती है कि वह एक सौ या उससे अधिक ऊंटों की मालकिन बने। वैसे अरब क्षेत्र में हिंद अलग है और भारतवंशियों को वहां हिंदी कहा जाता है।