Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-र... Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत

बाल बाल बची महिला, सामने से गुजरी मौत, देखें वीडियो

होनोलुलूः यहां का एक परिवार ईश्वर की कृपा से बाल बाल बच गया। हवाई के होनोलुलू में यह घटना गत शनिवार की रात को घटी थी। सौभाग्य से इस घटना में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है।

घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से यह साफ नजर आया कि घर में मौजूद एक महिला के ठीक बगल से यह पत्थर घऱ को तोड़ता हुआ आगे निकल गया।

कैमरे की नजर से ही साफ पता चल जाता है कि यह पत्थर करीब पांच फीट ऊंचा था और काफी तेज गति से घर के अंदर आया था। इस पत्थर की चपेट में आने वाला कोई भी शख्स मारा भी जा सकता है।

देखें कैसे बाल बाल बच गयी महिला

सौभाग्य से ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह पत्थर घऱ की बाहरी दीवारों को तोड़ने के बाद अंदर आया और घऱ के बेड रूम के पास जाकर रूक गया। बीच की सारी दीवारों को उसने अपनी तेज गति की वजह से तोड़ दिया था। सीसीटीवी के मुताबिक उस वक्त घर में चार सदस्य मौजूद थे।

घर की एक महिला कैरोलिन सासाकी टीवी देखने के लिए अपने सोफा की तरफ बढ़ रही थी। उन्होंने जहां से अपना कदम आगे बढ़ाया था, ठीक उसी स्थान से यह विशाल पत्थऱ तेज उनके ठीक सामने से आगे निकल गया। बहुत तेज शोर होने की वजह से घर पर मौजूद सभी का ध्यान इस ओर गया था।

पत्थर के आगे निकल जाने के बाद सभी वहां पर एकत्रित भी हुए। सीसीटीवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे देखने वालों ने महिला के बच जाने और घर पर मौजूद किसी भी अन्य व्यक्ति के घायल नहीं होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कैरोलिना ने बाद में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके ठीक सामने से इतने बड़े पत्थर के निकलने के पहले उन्हें यह पत्थर आता हुआ भी नहीं दिखा था। घर के सभी को सिर्फ बहुत तेज आवाज सुनाई पड़ा।

वैसे इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि वह पत्थर दरअसल कहां से आया था। अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गयाa है। इस बीच पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनके घर में भी एक दो फीट आकार का पत्थर आया था लेकिन वह चारदीवारी के बाहर ही आकर रूक गया था।