Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी तिरंगे की गौरवगाथा, गणतंत्र दिवस पर 'वंदे मातरम' के साथ गुजर... Atishi Video Case: कपिल मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पंजाब पुलिस ने बताया क्यों दर्ज की FIR, एड... Patanjali Emergency Hospital: अब हरिद्वार में मिलेगी वर्ल्ड क्लास इमरजेंसी सेवा; हार्ट-ब्रेन सर्जरी ... मुंबई: बाल ठाकरे की 100वीं जयंती पर एक साथ दिखेंगे उद्धव और राज ठाकरे, BMC चुनाव के बाद पहली बार साझ... Kushagra Kanodia Case Verdict: अपहरण और हत्या के तीनों दोषियों को उम्रकैद, कानपुर के मेधावी छात्र को... अंटार्कटिका के सूक्ष्म जीवों में माइक्रोप्लास्टिक बजट सत्र 2026: 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को आएगा बजट; बिजली उपभोक्ताओं और कंपनियों के लिए ब... कांग्रेस का बड़ा आरोप: 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' के जरिए मनरेगा खत्म करने की साजिश, बजट सत्र म... गुरुग्राम: 236 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, रिचा इंडस्ट्रीज के पूर्व MD संदीप गुप्ता गिरफ... राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, ED समन अवमानना मामले में हुए बरी; AAP ने बताया '...

एमसीडी की चुनावी बैठक अब छह फरवरी को

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव दो बार हंगामों की वजह से टल चुके हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिफारिश पर उप राज्यपाल बीके सक्सेना ने इस चुनाव के लिए तीसरी बैठक के लिए छह फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

इस तिथि को होने वाले चुनाव में एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव होगा। इस एलान के बाद फिर से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि

दिल्ली के लोग एमसीडी के शासन में भाजपा से दुखी थे। अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा करके दिल्ली के लोगों ने एमसीडी में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया। दिल्ली के लोगों ने 15 साल के शासन के बाद भाजपा को हराया है।

अब भाजपा साजिश करके मेयर के चुनाव को रोक रही है। सिसोदिया ने आगे कहा, उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का सम्मान करते हुए 6 फरवरी को मेयर का चुनाव होने देगी। भाजपा अब आम आदमी पार्टी का मेयर बनने देगी।

आम आदमी पार्टी का मेयर काम करेगा, तो तुरंत सारे काम हो जायेंगे। इससे पहले एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव दो बार हंगामे के कारण रद्द किया जा चुका है। सबसे पहले 5 जनवरी को एमसीडी सदन में आप और भाजपा पार्षदों के बीच जोरदार हंगामा हुआ।

जिसके बाद सदन की कार्यवाही कैंसिल कर दी गई। फिर 24 जनवरी को भी ऐसा ही हंगामा हुआ। जिसके बाद दिल्ली नगर निगम का सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मेयर के चुनाव में 273 पार्षद वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 138 का आंकड़ा चाहिए।

कांग्रेस के गैरहाजिर होने पर 133 का आंकड़ा चाहिए। अभी आप के पास 134 पार्षद हैं। इसके अलावा 3 राज्यसभा सांसद और 13 विधायक हैं।

भाजपा के पास 7 सांसद और 1 विधायक मिलाकर कुल 113 वोट हैं। वहीं, कांग्रेस के 9 पार्षद और निर्दलीय दो पार्षद हैं। इस चुनाव में 250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (7 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद), 13 विधानसभा सदस्य वोट डालेंगे।

इससे स्पष्ट है कि बहुमत का आंकड़ा आम आदमी पार्टी के पास है। मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए आप ने मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।