Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में 'आग', एक ही दिन में ₹10,000 तक उछली चांदी; जानें म... बॉर्डर पर BSF का 'ऑपरेशन क्लीन'! घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी तस्कर ढेर; जवानों की फायरिंग से द... Crime News: बंद फैक्ट्री के अंदर मिला युवक का शव, खुदकुशी या हत्या? पुलिस ने शुरू की जांच; इलाके में... Crime News: शराब के नशे में अंधे ससुर की हैवानियत, बहू के साथ किया दुष्कर्म; विरोध करने पर दी जान से... "फेल हो गई मोदी सरकार की विदेश नीति!" गैस किल्लत पर बरसे इरफान अंसारी; बोले- ईरान-इजराइल युद्ध का बह... Pakur Coal Mining News: पाकुड़ में विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना, मूलभूत सुविधाओं के लिए अड़े ग्... रांची सिविल कोर्ट में 'बम' का खौफ! फिर मिली उड़ाने की धमकी; कोर्ट परिसर खाली, डॉग स्क्वायड और BDS टी... सरकारी योजना का 'फ्यूज' उड़ा! सिंचाई के लिए नहीं मिला पानी, तो किसानों ने लगाया अपना 'सोलर सिस्टम'; ... झारखंड विधानसभा में भारी बवाल! आजसू विधायक तिवारी महतो 'मार्शल आउट', भाजपा का वेल में हंगामा; जानें ... रांची में खराब मौसम का कहर! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नहीं कर सकी लैंडिंग; हवा में चक्कर काटने ...

रूस को पश्चिमी देशों से आने वाले टैंकों की चिंता नहीं

कियेबः रूसी सेना ने कई नये इलाकों पर अपना हमला तेज कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई है जबकि जानकारों के मुताबिक युद्ध के मैदान के विभिन्न मोर्चों पर अब पहले से ज्यादा रूसी टैंक नजर आने लगे हैं। रूस की इस कार्रवाई को पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को टैंक देने के एलान का असर माना जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पहले ही इस किस्म के उन्नत हथियारों को नजरअंदाज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अमेरिका जिन हथियारों को यूक्रेन भेज रहा है, उन्हें रूसी सेना मुंगफली की तरह तोड़ देगी। वैसे कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों से स्पष्ट है कि रूसी सेना के इन हमलों का यूक्रेन की सेना पूरा मुकाबला नहीं कर पा रही है।

मॉस्को ने पहले ही अमेरिका और जर्मनी द्वारा यूक्रेन को टैंक देने के निर्णय की आलोचना की है और कहा है कि इससे युद्ध और तेज होगा और उसकी जिम्मेदारी यूक्रेन के साथ साथ हथियार देने वाले देशों की भी होगी। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि आने वाले नये टैंकों का भी वही हश्र होगा जो पहले आने वाले टैंकों का हुआ था। यह बयान तब आया है जबकि पोलैंड, चेक और अन्य नाटो के सदस्य देशों  ने यूक्रेन को रूस में निर्मित मिसाइल और पुराने टैंक उपलब्ध कराये हैं।

यह सभी देश पूर्व सोवियत संघ के समर्थक देश थे। जिस कारण उन्हें सोवियत संघ ने अपने सहयोगी की रक्षा पंक्ति मजबूत करने के लिए ऐसे हथियार उपलब्ध कराये थे। रूस के पुराने जमाने के टी 72 टैंक अब नये रूसी टैंकों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।

इस वजह से अब जर्मनी से आने वाले लेपर्ड 2 और अमेरिका से आने वाले एम 1 अब्राम टैंक की मोर्चे पर प्रतीक्षा की जा रही है। जर्मनी ने पहले चरण में 14 तथा दूसरे चरण में 88 लेपर्ड टैंक देने की एलान काफी विलंब के बाद किया है। दूसरी तरफ अमेरिका ने अपने 31 टैंक यूक्रेन भेजने की बात कही है।

पश्चिमी रक्षा विशेषज्ञों का दावा है कि जर्मनी का एक लेपर्ड टैंक तीन से पांच रूसी टैंकों के बराबर है। इससे युद्ध की स्थिति बदल सकती है। अभी यूक्रेन बचाव वाली तकनीक पर काम कर रहा है क्योंकि रूस लगातार उसके बिजली संयंत्रों को अपना निशाना बना रहा है।