Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

जी 20 की अध्यक्षता भारत को गौरवान्वित करने वालाः आरती कुजूर

  • अलबर्ट एक्का चौक पर किया प्रदर्शन

  • पूरी दुनिया से बेहतर संबंध बनाने का मौका

  • देश अब विकसित देशों की कतार में पहुंच रहा

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के द्वारा अलबर्ट एक्का चौक पर भारत को जी 20 की मेजबानी करने का अवसर मिलने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन जी का भी धन्यवाद कहा जिसके निर्देशन में पूरे देश में जी 20 के सदस्य देशों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा है।

झारखंड में महिला मोर्चा स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से  लोगों के बीच G 20 के बारे में बताने का कार्य कर रही है l अल्बर्ट एक्का चौक में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर द्वारा  किया गया।

श्रीमती कुजुर ने कहा कि भारत के लिए जी-20 की अध्यक्षता मिलना हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात है,G 20 विश्व के 20 देशों का समूह है जो मिलकर पूरे दुनिया की आर्थिक चुनौतियों,विकास,पर्यावरण संतुलन,वैश्विक बीमारी जैसे मुद्दे पर साथ ही इन समस्या से इन देशों पर पड़ने वाले प्रभाव और अपनी जनता की सुरक्षा इनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि,चूंकि भारत की परंपरा वसुधैव कुटुंबकम् की रही है तो भारत को अतिथि देवो भवः के भाव को दिखलाने,लोगों को वसुधैव कुटुंबकम् का ज्ञान देने का साक्षात अनुभव कराएगा,इसकी मेजबानी से विश्व के आर्थिक पटल पर भारत  एक मजबूत चेहरा के रूप में उभरेगा तथा दुनिया के देशों से मधुर संबंध बनाने का मौका भी भारत को मिलेगा l

मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर जी ने मोदी जी को धन्यवाद तथा आभार व्यक्त करते हुए बताया हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देशों की श्रेणी में पहुंच रहा है l

इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडर की पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर जी,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री माया सिंह सिसोदिया,प्रदेश महामंत्री मंजूलता दुबे,महामंत्री श्रीमती सीमा सिंह,G 20 कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी सह प्रदेश मंत्री रेनू तिर्की,महानगर के अध्यक्ष श्री केके गुप्ता ,दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी श्रीमती पिंकी खोया, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी ,सह मीडिया प्रभारी सुश्री सोनी हेंब्रम, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा ,सह कार्यालय मंत्री रेखा महतो,कार्यसमिति सदस्य पुनीता राय,अमिता भाटिया,रीता क्षेत्री,शोभा सिंह,रांची महानगर की जिला अध्यक्ष अनिता वर्मा, दिव्या साहू,रेणुका पासवान,रिंकू तमांग, अर्चना सिंह,पुष्पा चौधरी,मुन्नी देवी,पूनम देवी इत्यादि महिलाएं मौजूद थी।