Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

शेर को परेशान कर रहे थे, विभाग ने जेल भेज दिया

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः गुजरात के शेर को परेशान करने के आरोप में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि गिर के जंगली इलाकों में बसे गांवों में भी कई बार शेर मंडराते हुए आ जाते हैं। स्थानीय लोगों को ऐसे अवसरों पर क्या करना है और क्या नहीं करना है, इस बारे में पहले ही जागरुक किया गया है।

इसके बाद भी अमरेली जिला के एक गांव में शेर को परेशान करने और उसे उसके शिकार से दूर भगाने के आरोप में तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों लोगों के बारे में बताया गया है कि गिरफ्तार कर जेल भेजे गये इन तीन लोगों में से दो लोग गुजरात के नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मंगलवार को इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। पोस्ट के वायरल होते ही उनकी करतूतों के बारे में विभाग को भी जानकारी मिली। इसके बाद वन विभाग के शेत्रुंजी वन्यजीव प्रभाग की ओर से इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन आरोपियों में से दो गुजरात से बाहर के रहने वाले हैं। वीडियो में एक वाहन में बैठे कुछ लोगों को एक शेर का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो मंगलवार को अमरेली जिले के जाफराबाद तालुका के लुनसापुर गांव में बनाया गया गया था।

वन विभाग के अनुसार वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत शेर अनुसूची -1 में आता है और इस तरह के कृत्य कानून द्वारा प्रतिबंधित हैं। वन विभाग ने इस घटना के सिलसिले में गिर सोमनाथ जिले के मनोज वंश (30), असम के मूल निवासी राणा कालिता (30) और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी 18 साल का है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।