Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

शीना बोरा के जीवित होने का फिर दावा किया इंद्राणी ने

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त और शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी ने यहा दावा कर फिर से सभी को चौंका दिया है। अपनी ही पुत्री की हत्या के आरोप को झेल रही इंद्राणी इनदिनों जमानत पर हैं। उन्होंने दावा किया है कि गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शीना के जैसी दिखने वाली एक युवती को देखा गया है। उन्होंने उस हवाई अड्डे की सीसीटीवी फुटेज मंगाकर सीबीआई से जांच कराने की बात कही है।

दरअसल दो वकीलों ने इस बहस की शुरुआत की थी। इन दोनों ने अदालत में शपथपत्र के माध्यम से यह दावा किया है कि बिल्कुल शीना के जैसी दिखने वाली एक युवती को उनलोगों ने गुवाहाटी के हवाई अड्डे पर देखा है। अदालत में याचिका दायर होने के बाद अदालत ने सीबीआई से उसका उत्तर मांगा है।

अधिवक्ता साबिनी वेदी सच्चर ने कहा कि वे जब हवाई जहाज में थीं तभी एक युवती को देखकर उन्हें शीना होने का संदेह हुआ था। अपनी बात उन्होंने सहयोगी वकील से की। दोनों ने अपने मोबाइलों से युवती का वीडियो भी रिकार्ड किया। इसके बाद ही वे दोनों इंद्राणी से मिली और वीडियो उन्हें दिखाया। वह लड़की बिल्कुल शीना जैसी ही दिखती है। इसके बाद ही सीबीआई से वहां की सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की गयी है।

बता दें कि वर्ष 2012 के अप्रैल माह में शीना की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा था। इस मामले की बहुत अधिक चर्चा हुई थी। वर्ष 2015 में हंगामा अधिक होने के बाद इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी के पुत्र राहुल के साथ शीना के लीव इन में रहने की वजह से नाराज इंद्राणी ने उसकी हत्या की थी, ऐसा आरोप लगाया गया है।

उसके बाद इंद्राणी और पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पिछले साल मई में इंद्राणी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। इंद्राणी पहले भी हत्या के आरोप से इंकार करते हुए शीना के जीवित होने का दावा करती रही हैं। पिछली बार उसे कश्मीर में देखे जाने की बात कही गयी थी।

दरअसल उस वक्त इंद्राणी ने जेल में बंद एक महिला कैदी के हवाले से यह दावा किया था। जिसमें महिला कैदी ने शीना से उसकी मुलाकात कश्मीर में होने की बात कही थी। अब नये सिरे से उसे गुवाहाटी में देखे जाने का दावा दो वकीलों द्वारा किये जाने की वजह से मामला फिर से चर्चा में आ गया है।