Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते सम... LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त कि... IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स।

अंजली हत्याकांड की गुत्थी और उलझी दोस्त का बयान गलत

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कंझावला में कार द्वारा एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी में टक्कर मारने और उसकी कार से घसीटने से मौत के मामले में गुरुवार को एक नया खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि दो और लोगों ने वास्तविक तथ्यों को छुपाने में आरोपी की मदद की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता को संबोधित करते हुए, कहा, 18 टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आए हैं, उनकी पुष्टि की जा रही है। श्री हुड्डा ने कहा, पुलिस के पास इस बात के वैज्ञानिक सबूत हैं कि दीपक ने कार चलाने का दावा किया है, लेकिन वास्तव में अमित कार चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। श्री हुड्डा ने कहा कि अब तक की जांच और कॉल डिटेल के अनुसार मृतका और चश्मदीद का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने कहा कि इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी निधि का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया गया है। श्री हुड्डा ने कहा कि हत्या का मामला अभी तक नहीं बना है क्योंकि हत्या के लिए एक मकसद की जरूरत है लेकिन अब तक की जांच में कोई मकसद सामने नहीं आया है। पीड़िता का पोस्टमॉर्टम राजधानी के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का अंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में एंटीमोरम चोट के कारण सदमा और रक्तस्राव होना था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को चोटें संभावित वाहन दुर्घटना और घसीटने से आयी हैं साथ ही रिपोर्ट में यौन उत्पीडन की कोई बात सामने नहीं आयी है।

दूसरी तरफ अंजली की मित्र द्वारा दी गयी सूचना के मुताबिक घटना से पहले उस लड़की ने शराब पी रखी थी, मेडिकल जांच में यह बात गलत साबित हुई है। वैसे भी इस हालत में अपनी दोस्त को छोड़कर वह घटनास्थल से क्यों भाग गयी, यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस मामले में एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष यह आरोप लगा रहा है कि दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर ही है।