Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

मुख्यमंत्री के आदेश पर देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित

रांचीः मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नगर देवघर रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है। मालूम हो कि दो जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट एवं गाली गलौज करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया गया।

गार्ड की गिरफ्तारी अपेक्षित नही रहने एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के आदेश के बिना गार्ड को जेल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा मामले की जांच किए जाने के उपरांत थाना प्रभारी को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, नियम विधि विरुद्ध कार्य एवं आपराधिक कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।