Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
साइनायड युक्त टमाटर खाने से पंद्रह हाथियों की मौत पुलिस चौकी पर आक्रमण में पांच अफसरों की मौत लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे...

गुजरात में मादक और हथियार के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त

अहमदाबादः गुजरात की समुद्री सीमा में फिर से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा गया है। इस नाव में चालीस किलो मादक पदार्थ मौजूद थे, जिसकी कीमत करीब तीन सौ करोड़ रुपये हैं। नाव पर हथियार और गोलियां भी मिली है। कोस्ट गार्ड की टीम ने इस संदिग्ध नाव को रोका था। वहां से दस लोग गिरफ्तार किये गये हैं, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं। नाव और गिरफ्तार लोगों को पास के झाखाऊ बंदरगाह पर लाया गया है, जो देवभूमि द्वारका में है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने किसी गुप्त सूचना के आधार पर इस अभियान को अंजाम दिया। अल सोहैली नामक इस पाकिस्तानी नौका को भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश करते देख लिया गया था। अरब सागर के रास्ते से यह नाव जब गुजरात की समुद्री सीमा के करीब पहुंची तो कोस्ट गार्ड के दल ने इसे घेरा।

सोमवार की सुबह से पहले इसके भारतीय सीमा में आने के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड की तटरक्षक पोत अरिंजय को उसके पीछे लगाया गया था। इस नौका पर सवार लोगों को पहले नाव रोकने की चेतावनी दी गयी थी। इस चेतावनी को अनसुना करने की वजह से तटरक्षक दल में मौजूद जवानों ने हवा में गोलियां चलायी।

उसके बाद यह नाव पास आते बड़े पोत को देखकर रूक गयी। नाव को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो मादक पदार्थ और हथियार पाये गये हैं। कोस्ट गार्ड के मुताबिक अंधेरे का लाभ उठाते हुए इस नाव पर सवार लोगों ने चकमा देने का भी भरपूर प्रयास किया था। इस इलाके में पाकिस्तानी नौकाओं से मादक पदार्थ लाने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं।

यह पहला अवसर है जब ऐसे किसी नौका पर से हथियार और गोलियां भी बरामद की गयी हैं। अब गिरफ्तार किये गये लोगों से इस बारे में पूछताछ कर और जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वैसे कोस्ट गार्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यह गुजरात एटीएस के साथ उनका 17वां संयुक्त अभियान है। इन अभियानों में अब तक करीब 1930 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इस सिलसिले में 44 पाकिस्तानी तथा सात ईरान के नागरिक भी पहले गिरफ्तार किये जा चुके हैं।