Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sehore to Prayagraj: सीहोर से प्रयागराज जाना हुआ आसान, ट्रेन के इस स्टॉपेज से अस्थि विसर्जन के लिए म... Bastar Pandum: आदिवासी प्रदर्शनी देख मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मान... Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस म... Delhi Health News: जीबी पंत अस्पताल में नई सुविधाएं; विशेष सीटी स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU का हुआ... Mohan Bhagwat meets Adnan Sami: मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने बताय... Baba Siddique Murder Case: आरोपी आकाशदीप करज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, बड़ी राहत Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में... Bihar Governance: बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO सर्टिफिकेट, सीएम नीतीश कुमार की प्रशासन... नीतीश कुमार की फिसली जुबान? राबड़ी देवी को देख बोले- 'ई जो लड़की है...', बिहार विधान परिषद में हाई व... Tarn Taran Shootout Update: प्यार में रिजेक्शन या कुछ और? लॉ स्टूडेंट की फायरिंग का वीडियो आया सामने

परिवारवादी ही सबसे बड़े सामंती होते हैः दीपक प्रकाश

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि परिवारवादी राजनीति सामंतवाद का दूसरा नाम है। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता पर काबिज ठगबंधन के दल परिवारवादी सामंती सोच से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों ,विफलताओं के साथ भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने केलिए मुख्यमंत्री जी अपने उल्टे सीधे बयानों से जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी सरकार गांव ,गरीब,दलित, आदिवासी,वंचितो के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है। उन्होंने कहा सामंतवाद का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है जहां सारे नियमों , कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्यमंत्री जी अपनी कलम से स्वयं के नाम और और अपनी पत्नी,भाई,के नाम ही खान खनिज का आवंटन कर देते हैं।

जनता जान रही है कि इससे बड़ा सामंती सोच और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल ,जंगल , जमीन को अपने परिवार की जागीर समझने वालों से बड़ा सामंत इस राज्य में कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज अगर झारखंड की जनता को जितनी भी सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं उसका अधिकांश हिस्सा केंद्र सरकार की देन है।

श्री प्रकाश ने कहा कि गरीबों के  अनाज की कालाबाजारी कराने वाली सरकार,आयुष्मान योजना के पैसे के बिना गरीबों का इलाज रोकने वाली सरकार,सड़क ,बिजली,प्रधानमंत्री आवास योजना को रोकने वाली सरकार,नल जल योजना को ठंढे बस्ते में डालने वाली सरकार,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाने वाली सरकार ,युवाओं को लगातार झूठे वादों और गलत नीतियों से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार,किसानों को धोखा देने वाली सरकार, सबसे बड़ी सामंती मानसिकता की सरकार है,जिसे केवल अपने परिवार के विकास की चिंता है,राज्य की जनता के विकास से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता  मुख्यमंत्री जी अपने ऊपर लगे आरोपों का जनता को जवाब देते।