Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

नाक की वैक्सिन को केंद्र सरकार ने अनुमति प्रदान की

  • सिर्फ निजी अस्पतालों में प्राप्त होगा

  • इसकी कीमत अब तक तय नहीं हुई

  • भारत बॉयोटेक ने बनायी है यह वैक्सिन

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः केंद्र सरकार ने नाक में लिये जाने वाले कोरोना वैक्सिन के प्रयोग को अपनी मंजूरी दे दी है। प्रारंभिक तौर पर यह वैक्सिन सिर्फ निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध होगी और अब तक उसकी कीमतों के बारे में केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।

सिर्फ निजी अस्पतालों में यह वैक्सिन लेने की सुविधा होने का केंद्र का फैसला प्रारंभ से ही आलोचनाओं के केंद्र में है। आम तौर पर सरकारी अस्पतालों में अधिक आधारभूत संरचना होने की वजह से ऐसे वैक्सिन पहले सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध कराये जाते हैं।

कुछ जानकार केंद्र सरकार के इस फैसले को फिर से आपदा में लाभ कमाने की प्रवृत्ति से जोड़कर देख रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में दवा, ऑक्सीजन और वैक्सिन तक की कालाबाजारी को देश ने न सिर्फ देखा है बल्कि झेला भी है। वैसे नाक की इस वैक्सिन की कीमत के बारे में केंद्र का कहना है कि शीघ्र ही इसकी कीमत का निर्धारण भी कर लिया जाएगा। देश में फिर से मंडराते कोरोना के संकट के बीच ही यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि नाक से ली जाने वाली इस नैजल वैक्सिन को भी भारत बॉयोटेक ने विकसित किया है। इसे भारत सरकार के कोविन एप के साथ भी जोड़ा जा रहा है। खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मंडविया ने यह जानकारी दी है। शुक्रवार को ही नाक की वैक्सिन को मंजूरी देने का फैसला लिया गया है।

इसे दरअसल एक बुस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 18 साल से अधिक उम्र के लोग इस वैक्सिन का उपयोग कर सकेंगे। चीन तथा अमेरिका से वापस लौटने वाले दो लोगों में कोरोना का नया संक्रमण पाये जाने के बाद केंद्र सरकार ने फिर से कोरोना फैलने की चेतावनी दी है।

वैसे राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा रोकने की सलाह देने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस बारे में कोई गाइड लाइन जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ संसद में मास्क पहनकर बैठने वाले नरेंद्र मोदी को एक शादी समारोह में बिना मास्क के देखे जाने के  बाद पूरा मामला राजनीतिक बन चुका है।

अब तक जिन चार लोगों पर नये स्वरुप के वायरस के हमले की पुष्टि हुई है, वह चारों लोग स्वस्थ्य हैं। दरअसल चीन में अचानक हुए कोरोना विस्फोट और दुनिया के कई अन्य देशों में भी संक्रमण बढ़ने की वजह से भारत अपने पूर्व के कड़वे अनुभवों की वजह से पहले से सतर्क हो रहा है।