Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Rajya Sabha Election: भाजपा उतारेगी अपना प्रत्याशी; पार्टी कार्यालय में हुई चुनाव समिति की... Giridih Crime News: जमीन विवाद में युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण; खरगडीहा-खिजुरी मार्ग को किया जाम Ranchi Crime News: रांची में लूट और चेन स्नैचिंग का पर्दाफाश; पुलिस ने 4 अपराधियों को हथियार और लूटे... Jharkhand Weather Update: पलामू में पारा 45.7 डिग्री के पार; झारखंड के 10 जिलों में भीषण गर्मी और लू... Haryana Electric Bus Service: हरियाणा में 28 जून से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें; सीएम नायब सैनी पानीपत स... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में छोड़कर हुआ फ... Haryana Weather Update: नौतपा के पहले दिन सिरसा में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस; जानें कब मिलेगी गर्मी... Haryana Holiday Update: हरियाणा में बकरीद की छुट्टी में बदलाव; अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश Haryana Students ISRO Tour: हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी करेंगे ISRO का भ्रमण; शिक्षा मंत्री ने की व... Sirsa Politics: विधायक गोकुल सेतिया का सरकार पर हमला; कानून-व्यवस्था, महंगाई और युवा असंतोष पर बयां ...

प्रदेश कांग्रेस की सारी सूचनाएं आरपीएन सिंह तक कौन पहुंचा रहा है

  • कॉल डिटेल्स निकले तो खुलासा हो जाएगा

  • बोर्ड निगम की सूची में अपनों को स्थान

  • जेल गये, लाठी खायी तो सच भी बोलेंगे

राष्ट्रीय खबर

रांचीः प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान का फिलहाल थमने का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। दरअसल अब यह धीरे धीरे स्पष्ट होता जा रहा है कि इस विवाद के पीछे की कहानी पुराने कांग्रेसी और दूसरे दल से पार्टी में आये लोगों के बीच का टकराव है। बता दें कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दूसरे दल से कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस वजह से पहले से सक्रिय कार्यकर्ताओं के एक बहुत बड़े जमात ने उनके नेतृत्व को कभी खुले मन से स्वीकार नहीं किया था।

आज राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में आहूत कांग्रेस जनों की आज महत्वपूर्ण बैठक में कहा गया है कि अनुशासन समिति ने भेदभाव किया एवं राजेश ठाकुर के दवाब में कांग्रेस पार्टी के समर्पित, निष्ठावान नेताओं को स्पष्टीकरण दिया गया वह भी मीडिया के माध्यम से जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना ने की। बैठक में कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा राजेश ठाकुर का कॉल डिटेल्स निकाला जाए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। झारखंड कांग्रेस की सभी आंतरिक सूचनाएं आरपीएन सिंह को जाती है, वर्तमान टीम आरपीएन सिंह की बी टीम है, वैसे ही लोगों को संगठन में तवज्जो मिलता है जो आरबीएन सिंह से नजदीकी हैं या उनके साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं। बोर्ड/निगम में भी जो सूची तैयार की गई है उसमें आरपीएन सिंह के नजदीकियों को स्थान दिया गया है। आलोक दूबे ने कहा बोर्ड/निगम में आरपीएन सिंह के द्वारा भेजी गई सूची प्राप्त हो गई है जिसे 25 दिसम्बर को सार्वजनिक किया जाएगा।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा प्रदेश अध्यक्ष को हटाने का अभियान पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रहा है,  जिला अध्यक्षों के मनोनयन के साथ ही राज्य के हर कोने से पुतला दहन, धरना प्रदर्शन, जुलूस, कालिख पोतो कार्यक्रम हो रहे हैं, जिला एवं प्रदेश कमिटी के गठन में जनसंख्या के अनुसार सभी जातियों का समायोजन नहीं किया गया विशेषकर जो हमारे वोटर हैं और शुभचिंतक भी हैं अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी, ईसाई व सरना समुदाय की घोर अपेक्षा की गई है आधी आबादी महिलाओं को भी स्थान नहीं दिया गया है।

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा हम सब ने अपनी पूरी जवानी पार्टी की मजबूती के लिए लगा दिया,लाठी खाये,जेल गए और इसका पुरस्कार अगर स्पष्टीकरण है तो यह भी हमें स्वीकार है‌। कांग्रेस नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा ने कहा उदयपुर उद्घोषणा का झारखण्ड में उल्लंघन हो रहा है।राजेश ठाकुर को तीन तीन पद हैं जबकि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति एक पद का निर्णय हुआ था।

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता रमेश उरांव ने कहा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन में सरना आदिवासी के हितों को नजर अंदाज किया गया है जिसकी भारी कीमत राजेश ठाकुर को चुकानी पड़ेगी। बैठक में संजीव सिन्हा बबलू, प्रेम कुमार,राजेश चन्द्र राजू,रमेश उरांव, योगेन्द्र सिंह बेनी,उमर खान,सोनी नायक,टींकू कुमार बर्मा, नागेन्द्र चौधरी नागो, कुमार अजीत मुख्य रूप से शामिल थे।