Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोसोवो के पूर्व राष्ट्रपति ने युद्ध अपराधों से किया इंकार जेलेंस्की और जालुजनी के बीच बढ़ी दरार डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक की ग्रीनलैंड यात्रा तकनीक के शोर में नैतिकता की गूँज और धूमिल होती साख BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो...

भारत में कोरोना के चेतावनी संकेत केंद्रीय स्तर पर जारी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारत सरकार ने पूरे देश में फिर से कोरोना का चेतावनी संकेत जारी कर दिया है। दुनिया के कई देशों में फिर से फैलती महामारी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके जरिए सभी राज्यों को फिर से कोरोना महामारी से पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक होने वाली बढ़ोत्तरी को रोकने तथा उनके ईलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध करने की पूर्व चेतावनी दी गयी है।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद से ही सभी इलाकों में ऐसी व्यवस्था की गयी थी। बाद में रोगियों की संख्या कम होने तथा संक्रमण के नियंत्रित होने की वजह से ऐसे अस्थायी प्रावधानो को हटा लिया गया था। अब चीन के अलावा भी कई देशों में फिर से कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं।

इस वजह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सभी को सतर्क किया गया है। विभाग के सचिव राजेश भूषण की तरफ से यह चेतावनी पत्र कल यानी 20 दिसंबर को जारी किया गया है। जिसमें पहले किये गये सारे इंतजामों का उल्लेख किया गया है और बताया गया है कि वर्तमान में देश में हर सप्ताह औसतन बारह सौ कोरोना के मरीज पाये जा रहे हैं।

इस वजह से टीकाकरण और जांच का काम तेजी से चलाया जा रहा है, जिसमें कोई ढिलाई नहीं दी गयी है। सिर्फ लोगों पर लगे प्रतिबंधों को हटाया गया है।

इस पत्र में बताया गया है कि कोरोना वायरस के नये वेरियेंटों के दुनिया में पाये जाने की वजह से ऐसी सावधानी जरूरी है। इन नये वेरियंटों के दुनिया में फैलने की पुष्टि हो चुकी है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि चीन के अलावा अमेरिका, जापान, ब्राजिल और कोरिया में भी अचानक से इस संक्रमण में बढ़ोत्तरी होने लगी है।

राज्यों को इस बीमारी के फैलने की पहचान के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग का तरीका अपनाने की बात कही गयी है। वर्तमान में यह स्पष्ट हो चुका है कि हल्के किस्म के कोरोना संक्रमण अब आरटीपीसीआर परीक्षण में पकड़े नही जा रहे हैं। सभी राज्यों को यह निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना रोगियों की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी नमूनों को केंद्र के पास भेजें ताकि सटिक आकलन किया जा सके।