Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

ममता फिर से मेघालय के दौरे पर गयीं

  • इस बार अभिषेक भी होंगे साथ में

  • टीएमसी वहां की प्रमुख विपक्षी दल

  • चुनाव जीतने की तैयारियां प्रारंभ हुई

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेघालय के दौरे पर जा रही है। साफ है कि वहां अगले साल होने वाले चुनाव के पहले वह अपने संगठन को वहां और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनाव के जरिए वहां सरकार बनाने की योजना पर काम करना प्रारंभ कर चुकी हैं। इस इलाके के एक और राज्य त्रिपुरा में पार्टी ने पहले ही अपना संगठन बना रखा है और इन दोनों राज्यों से टीएमसी को चुनावी ताकत मिलने की पूरी उम्मीद है।

सोमवार के ममता बनर्जी का यह दौरा प्रारंभ होगा और वह तीन दिनों तक वहां रहकर संगठन के काम काज की समीक्षा करेंगी। पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाग नहीं लिया था लेकिन मेघालय में अभी वह विपक्षी दल है। दरअसल कांग्रेस के 12 विधायकों ने मुकुल सांगमा के साथ टीएमसी में योगदान किया था। इनमें से एक वापस लौट गया है फिर भी ग्यारह विधायकों की बदौलत टीएमसी वहां प्रमुख विपक्ष है।

अगले चुनाव में यहां सरकार बनाने की तैयारी ममता बनर्जी की है। इसी तरह टीएमसी त्रिपुरा में भी हाथ आजमाना चाहती है और उसकी तैयारियों में जुटी है। इससे पहले पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़े किये थे। दरअसल नरेंद्र मोदी की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से ही एलान कर दिया था कि वह भाजपा के लिए राष्ट्रीय चुनौती खड़ी करेंगी। अब पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य होने की वजह से मेघालय और त्रिपुरा में टीएमसी लाभ की स्थिति में है। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मेघालय के दौरे पर ममता और अभिषेक के अलावा मानस भुइंया भी होंगे। वहां पर अनेक कार्यक्रम पहले से ही तय किये जा चुके हैं। लेकिन सिर्फ शिलांग के टीएमसी के प्रदेश सम्मेलन का औपचारिक एलान किया गया है।