Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट ... Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी Jalandhar Crime News: जालंधर में कारोबारी को अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बदमाशों ने दिया वारदात क... देश में लॉकडाउन की चर्चा अफवाह हैः हरदीप सिंह पुरी Punjab LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से पंजाब में हाहाकार, गुस्साए लोगों ने मेन रोड किया जाम Gurpreet Ghuggi News: सोशल मीडिया विवाद पर गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, 'पेड प्रमोशन' को लेकर कि... Punjab News: DIG भुल्लर और लालजीत सिंह की गिरफ्तारी पर तरुण चुग का हमला, 'मान सरकार का भ्रष्टाचार बे... Hansi Police Operation Clean: हांसी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 65 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार Haryana National Highway News: हरियाणा में 11 साल में बना 1719 किमी नेशनल हाईवे, ₹28,582 करोड़ हुए ख... Haryana Govt Scheme: हरियाणा में 3 लाख लड़कियों को मुफ्त में लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, सरकार की ...

गुजरात में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर: गुजरात के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को शनिवार को सर्वसम्मति से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही लगातार वह दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में गांधीनगर के कोबा स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय श्रीकमलम में आज पार्टी विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें श्री पटेल को सर्वसम्मति से राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बताया कि सोमवार (12 दिसंबर) को अपराह्न दो बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर हेलीपैड ग्राउंड पर होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस बार 156 सीटों पर जीत हासिल की हैं। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस को 17 सीटें और निर्दलियों को तीन सीट हासिल हुई हैं।

आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने क्रमश: पांच और एक से अपना खाता खोला है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए गए थे। राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया और अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार वर्ष 2017 में 182 सदस्यीय विधानसभा में 22 साल से सत्तारूढ़ रहते हुए भाजपा को सामान्य बहुमत से सात अधिक 99, कांग्रेस को 77, इसकी सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक और तीन निर्दलियों को जीत हासिल हुई थी। 2012 के चुनाव में भाजपा ने 115, कांग्रेस ने 61, राकांपा और केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया था उसने दो और जदयू तथा निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती थीं।