Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jewar Airport Distance: जेवर एयरपोर्ट से यूपी के इन शहरों की दूरी, जानें आपके शहर से कितना दूर है नय... IPS Anshika Verma Wedding: सादगी से हुई IPS अंशिका और केके की हल्दी सेरेमनी, जोधपुर में होगी शाही शा... Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये...

मां सोनिया के साथ साथ प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे

  • देश की राजनीति पर भी हो सकती है चर्चा

  • कहां जन्मदिन मनेगा, इस पर थी चर्चा

  • राजस्थान पर भी हो सकता है बड़ा फैसला

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मनाया जाएगा। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि उनका जन्मदिन मनाने राहुल गांधी अपनी यात्रा छोड़कर दिल्ली आयेंगे या नहीं। अब यह स्पष्ट हो गया है क्योंकि श्रीमती सोनिया गांधी वहां पहुंच चुकी हैं। अनुमान है कि वह तथा प्रियंका गांधी दोनों ही दोबारा भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगी।

कहा जा रहा है कि 10 दिसंबर को सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। वे चार दिवसीय दौरे पर राजस्थान आई हैं। सोनिया गांधी पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करने वाली थीं और कुछ सांसदों को संदेश भी दिया गया था कि वह बैठक में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि, अंतिम समय में योजना में बदलाव किया गया और वो राजस्थान दौरे पर निकल गईं। प्रियंका गांधी भी राजस्थान पहुंच गईं हैं। भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को कार्यक्रम छोटा था। यात्री सिर्फ सुबह ही चले। शाम को यात्रा को विराम दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को विराम दिन है।

गुरुवार को ही बूंदी से राहुल गांधी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए।

गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक शानदार रिसॉर्ट सुजान शेर बाग में रह रहा है। जयपुर से सोनिया गांधी गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंची। उसके कुछ घंटे बाद ही राहुल और प्रियंका भी मां के पास रिसॉर्ट पहुंच गए। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ संभवतः प्रियंका भी 10 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगी, जो महिला प्रतिभागियों के लिए आरक्षित एक दिन है।

ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा उनके जन्मदिन पर उनसे मिल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव और सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के बाद पूरा गांधी परिवार एक साथ है। ऐसे में पूरी संभावना है कि चुनाव परिणाम पर चर्चा होगी। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। ऐसे में चुनावी रिजल्ट के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।