Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान

मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुये अली फजल

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल अपनी आने वाली फिल्म मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हो गये। अली फजल ने मिर्जापुर 3 की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अली फजल ने इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि इस सीजन का सफर उनके लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। अली फजल ने लिखा, ये मैसेज मेरी सबसे प्यारी टीम के लिए है।

मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मिर्जापुर सीजन 3 का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेट्स पर काम करने वाले व्यक्ति से प्रेरणा हासिल करते हैं। अली फजल ने लिखा, यह इस सीरीज के बाकी दो सीजन का एक्सपीरियंस भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही था।

हो सकता है कि आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस तरह से बहुत मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता। ये मेरे को-एक्टर्स के लिए- आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं और आपको पता होना चाहिए कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अंत में मैं अमेजÞन और एक्सेल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।