Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का देहरादून में भव्य शुभारंभ

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 का समारोह पूर्वक शुभारंभ हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा खेल मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे तीन वर्ष की बालिकाओं व बालकों ने अपने हुनर से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान श्रीमती भूषण और श्रीमती आर्या ने राइंिजग इरा वॉल्यूम -5 का विमोचन भी किया। इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष भूषण ने देश भर से आए प्रतियोगियों, कोच तथा आयोजन कर्ताओं को देवभूमि उत्तराखंड आने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी न किसी प्रकार के खेल को जरूर खेलना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं, जिससे वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज ताइक्वांडो से कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, जो बेहद जरुरी भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधाएं वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है।

यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है। श्रीमती आर्या ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो की जानकारी बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से ताइक्वांडो को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के मुख्य संयोजक डॉ एस फारूक, अध्यक्ष रौनक जैन सचिव जावेद खान तथा कोषाध्यक्ष हिना हबीब आदि उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजनकर्ता को धन्यवाद किया और प्रतियोगिता के सफलता की कामना की।