Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime: डीजे विवाद में युवक की बर्बरता, जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर सरेआम घुमाया; वीडियो वा... कान्हा नेशनल पार्क में मातम: बाघिन 'अमाही' और उसके 4 शावकों की भूख से मौत; पार्क प्रबंधन की मॉनिटरिं... Dhar Road Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 16 लोगों की मौत; घायलों क... 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस संभावना सेठ Weather Update: दिल्ली-UP में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी! जानें बिहार, MP और राजस्थान के मौसम का ह... Jammu-Srinagar Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, अब जम्मू से श्रीनगर तक का ... Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी... Gurugram Crime: पूर्व NSG कमांडो की सरेआम हत्या, पैरोल पर बाहर था 'सुंदर फौजी'; पुरानी रंजिश में बदल... Donald Trump News: 'क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट हैं?' महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को घेरा, दागे तीख... Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं कांग्रेस के सभी गुट

  • दो पूर्व मुख्यमंत्री चल रहे हैं साथ साथ

  • राजस्थान की व्यवस्था के लिए कमेटियां बनी

  • मालाखेड़ा के बड़े मैदान में होगी उनकी जनसभा

उज्जैन/आगरमालवा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर गयी। श्री गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी। उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पहुंची। इसके बाद अपरान्ह में पदयात्रा पुन: शुरू होकर शाम को आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंची। आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा। यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए आगरमालवा जिले की सीमा में पहुंची।

इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से अलवर जिले के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। श्री सिंह ने आज यहां मीडिया से बातचीत बताया इसके लिए 20 कमेटियां गठित की गई है जो अलवर में भारत जोड़ो यात्रा का संचालन करेंगे और उनकी व्यवस्था को देखेंगे।

इस कमेटी में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई निष्कासित नेता माफी मांग लेते हैं तो उसे भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के नेता और जो कमेटी बनाई गई है वह तय करेंगे।

मालाखेड़ा में सभा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मालाखेड़ा के अलावा कहीं भी ऐसी कोई जगह नहीं मिली थी जहां चार लाख लोग आ सकते हैं ,इसलिए मालाखेड़ा का स्थान चयनित किया गया। अलवर शहर में भी ऐसा कोई स्थान नहीं था। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को राहुल गांधी कटी घाटी से चलेंगे और सरस डेयरी, फूल बाग ,मोती डूंगरी, भगत सिंह के चौराहे होते हुए नमन होटल तक रोड शो के रूप में जाएंगे। आगे फिर अलवर से रामगढ़ के लिए प्रवेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि मीडिया को लेकर भी कहा कि अलवर की मीडिया द्वारा यात्रा को लेकर नेगेटिविटी का प्रयास ना करें क्योंकि राहुल गांधी का मिशन देश के लिए बिल्कुल पारदर्शी है जिन मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है वह मुद्दे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ वर्तमान समय में कमजोर हुआ है क्योंकि बड़े-बड़े मीडिया समूहों पर उद्योगपतियों का कब्जा होता जा रहा है। इस यात्रा में देश के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता सहित कई हजार बड़े नेता शामिल होंगे। कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मेव समाज द्वारा व्यवधान डालने की सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी समस्या है वह आकर बात करें। समस्या का तो हल निकल सकता है लेकिन अगर उनकी मंशा दूसरी है तो अलग बात है और उनकी मंशा पूरी नहीं होगी।