Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का गाना आप जैसा कोई रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म एन एक्शन हीरो का गाना आप जैसा कोई रिलीज हो गया है। ‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान खुराना के साथ जयदीप अहलावत अहम किरदार में हैं।

एन एक्शन हीरो का गाना आप जैसा कोई रिलीज हो गया है।इस सॉन्ग वीडियो में आयुष्मान खुराना और मलाइका अरोड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में जहराह एस खान और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज दी है। गाने को तनिष्क बागची और बिद्दू ने म्यूजिक दिया है। तनिष्क बागची ने कहा, आप जैसा कोई एक बहुत ही फ्रेश गाना है।

नया साल लगभग आने वाला है, निश्चित रूप से ये गाना लोगों की पार्टी में बजाया जाएगा। इस गाने में आयुष्मान और मलाइका की जोड़ी एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। मैं चाहता था कि गाने को एक परफेक्ट डांस नंबर के लिए सभी चीजों को शामिल किया जाए। इसमें आकर्षण, बीट्स, ग्लैम का संकेत और एक दिलचस्प जोड़ी है।  गौरतलब है कि ‘एन एक्शन हीरो’ को अनिरुद्ध अय्यर ने निर्देशित किया है। यह उनकी बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म है। वहीं आनंद एल राय और भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 02 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।