Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विशाल डेटा स्टोर करने में थ्री डी तकनीक Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ वैश्विक चिप निर्माण में भारत की बढ़ती धमकः  मोदी ईरान युद्ध को जल्द समाप्त करना चाहते हैः ट्रंप प्रतिनियुक्ति पर आये सेना के अफसर पर कार्रवाई मसूद अजहर के भाई ताहिर की रहस्यमय मौत दूसरे राज्यों के वोटरों को जोड़ने की कवायद पकड़ी गयी

उत्तर कोरिया का यह मिसाइल अमेरिका तक मार करेगी

वाशिंगटनः उत्तर कोरिया ने फिर से एक मिसाइल परीक्षण कर अमेरिका को भी सतर्क कर दिया है। इस बार जिस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया है वह अंतरमहादेश्शीय है। यानी यह हथियार सीधे अमेरिका तक वार कर सकता है। इन्हें आईसीबीएम मिसाइल कहा जाता है। अब परीक्षण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर कोरिया यदि चाहे तो अपने देश से ही अमेरिका के किसी भी शहर पर हमला कर सकता है।

वह लगातार दक्षिण कोरिया और उसके सहयोगी देशों को धमकी देता रहा है। इस बार के मिसाइल परीक्षण के बारे में बताया गया है कि यह मिसाइल जापान के तट के करीब 130 मील की दूरी पर आ गिरा है। मिसाइल दागे जाने के बाद से ही अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान इसपर नजर रखे हुए थे। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन को लेकर पहले से ही अमेरिका और सहयोगी देश चिंतित रहते हैं क्योंकि दुनिया से पूरी तरह कटे होने के साथ साथ लगातार परमाणु हथियार और बड़े मिसाइल तैयार करता आ रहा है।

समय समय पर वह कहीं भी परमाणु बम दाग देने की धमकी भी देता रहता है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस मिसाइल के परीक्षण की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि सारी परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है लेकिन यह चिंता की बात नहीं है क्योंकि दागे जाने के तुरंत बाद इस मिसाइल पर नजरदारी प्रारंभ हो गयी थी। चूंकि यह किसी देश की तरफ नहीं जा रहा था, इसलिए उसे बीच रास्ते में ही नष्ट करने की कोई कोशिश भी नहीं हुई।

फिर भी लगातार अपने परमाणु हथियार विकसित कर रहे उत्तर कोरिया का यह तानाशाह अब दक्षिण कोरिया के साथ साथ उसके समर्थन में खड़े अन्य देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है। यूक्रेन युद्ध के दौरान भी यह आरोप लगा है कि वह चुपके से रूस को भी मिसाइल उपलब्ध करा रहा है।

इसके अलावा दुनिया भर क आतंकवादियों को हथियार देने तथा नशे की तस्करी में भी शामिल होने का आरोप भी इस तानाशाह पर पहले ही लग चुका है। आरोप लगाने वालों ने कहा है कि नशे के कारोबार के लिए उत्तर कोरिया में कारखाना तक स्थापित किया गया है। इसके जरिए होने वाली आमदनी से ही तानाशाह अपने हथियर विकसित करने का यह अभियान लगातार चलाता आ रहा है।