Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस ने घोषित की नई कार्यकारिणी, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्षों को मिली... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की मौत की सुपारी, 3 बार पहले भी हो चुकी थी फरार Dehradun News: पुलिस हवालात में जवान ने कंबल से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक': दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान! Ranchi Crime News: रामनवमी पर गुमला गए परिवार के घर 15 लाख की चोरी Balaghat Car Accident: बालाघाट में कार बनी आग का गोला, ससुर-बहू और पोते की जिंदा जलकर मौत Samastipur News: रामनवमी मेले में आर्मी जवान पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: कर्ज से परेशान शख्स का खूनी खेल, मां-बहन और भांजे का गला रेता Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, ड्राइवर और खलासी की मौत Weather Update: मार्च के अंत में बारिश का IMD अलर्ट, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम

भीषण हादसे ने खोल दी गुजरात मॉडल के विकास की असली पोल

  • बड़ा सवाल दिल्ली से किसने दिया था निर्देश

  • चुनावी मौसम में विरोधी उठा रहे हैं मुद्दे को

  • कंपनी ने सिर्फ रंग रोगन कर काम पूरा किया

राष्ट्रीय खबर

[ads1]अहमदाबादः मोरबी ब्रिज के हादसे ने गुजरात के विकास मॉडल की पोल खोल दी है। कोई खुलकर नहीं बोल रहा है फिर भी चौक चौराहों पर इस बात की चर्चा होने लगी है कि घड़ी बनाने वाली कंपनी को यह काम दिल्ली से आये निर्देश की वजह से ही दिया गया था। वहां के जिलाधिकारी ने बिना अनुभव वाली कंपनी को यह काम देने से जब इंकार किया तो यह निर्देश आया था।

चुनाव के ठीक पहले इतना बड़ा हादसा होने की वजह से जनता का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसलिए हो रही कार्रवाई का ठिकरा अभी वहां के नगर निगम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के माथे फोड़ा गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत इतने दिनों बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हो गया है कि जिस काम का बजट दो करोड़ रुपये थे, उस पर मात्र 12 लाख रुपये ही खर्च किये गये थे। इसी वजह से इस पैदल पुल के पुराने तारों को भी नहीं बदला गया था। इस कारण अधिक भीड़ होने की वजह से वे केबल टूट गये थे।

[ads2]मोरबी की इस घटना के बाद विरोधियों ने इसे मुद्दा बनाते हुए गुजरात मॉडल के विकास की बखिया उधेड़ दी थी। चूंकि जनता इस घटना से बहुत नाराज है इसलिए सरकारी स्तर पर इस मामले की जांच में कोताही नहीं बरती जा रही है। अब पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा होना भाजपा के लिए नई परेशानी खड़ी करने वाला है।

आखिर दो करोड़ के बजट में से सिर्फ बारह लाख ही खर्च क्यों हुए, यह भी एक चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। ब्रिटिश काल की इस ब्रिज के उम्र को ध्यान में रखते हुए इसकी मरम्मत पर अधिक ध्यान क्यों नहीं दिया गया, यह भी सवाल बन चुका है। लेकिन राजनीतिक माहौल में इस बात को लेकर बार बार आरोप लग रहे हैं कि जिलाधिकारी की आपत्ति के बाद भी घड़ी बनाने वाली कंपनी ओरबो को यह काम किसके निर्देश पर दिया गया था, उसका खुलासा होना चाहिए।

ओरेबा कंपनी को इस काम का अनुभव नहीं था। इसलिए उसने यह काम देवप्रकाश साल्युशंस नामक एक कंपनी को सौंप दिया था। जांच में पता चला है कि इस कंपनी को भी पुल की मरम्मत का अनुभव नहीं था। इसलिए इनलोगों की तरफ से सिर्फ पुल का रंग रोगन किया गया था। पुल की मजबूती की जांच कर उसमें सुधार करने का कोई काम किये बिना ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था।[ads3]