Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ... Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जा... पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म... 15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग...

अरविंद ने जड़ दिया भाजपा के नहले पर दहला

  • गुजरात में सीएम का चेहरा घोषित किया
  • दिल्ली के चुनाव पूर्व में केंद्र ने रोका था
  • इस बीच दोनों दलों के बीच कई बार टक्कर

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनाव का एलान हो गया है। इससे भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गुजरात से अलग करने की चाल चली थी लेकिन केजरीवाल ने लक्ष्मी गणेश के चित्र वाले दांव के बाद गुजरात में अपने मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर नहले पर दहला जड़ दिया है।

अब तक भाजपा गुजरात में यह फैसला नहीं कर पायी है। दिल्ली नगर निगम का चुनाव पहले ही होना था लेकिन ऐन वक्त पर केंद्र सरकार ने वहां के तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक नगर निगम बनाने का फैसला लेते हुए उस वक्त चुनाव को रोक दिया था। अब इसके तारीखों का एलान कर दिया गया है।

इसके बीच आबकारी घोटाला में मनीष सिसोदिया के यहां छापामारी से लेकर दिल्ली के कूड़े के पहाड़ और छठ घाटों की गंदगी के सवाल पर भाजपा और आप की जोरदार टक्कर हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को भी कई आरोपों में घेर रखा है जबकि हाल ही में ठगी के आरोपी सुकेश जैन ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन को पैसा देने की बात कही है। वैसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पत्र कहां से मीडिया को उपलब्ध कराया गयी। इसलिए इस पत्र के जारी होने के भी भाजपा वनाम आप की लड़ाई का एक हिस्सा माना गया है।

दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव का नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया यहां 70 विधानसभा हैं, 68 विधानसभा में 250 वार्ड हैं। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को एसकी के लिए रिजर्व किया है। कुल एससी  सीटों में से 21 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कुल सीटों में से 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने इसुदान गढ़वी को शुक्रवार को गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को बनाया हैं। पार्टी ने वेबसाइट, ई-मेल, मोबाइल संदेश और वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे, हमने गुजरात के लोगों से पूछा था जिसमें हमारे पास 16 लाख 48 हजार 500 लोगों के सुझाव आए उनमें से 73 फीसदी लोगों ने इसुदान गढ़वी का नाम पहली पसंद बताया था।

श्री केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है कि परिवर्तन का मन बना चुकी गुजरात की जनता ने अपने नए मुख्यमंत्री का नाम चुन लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने पर इसुदान भाई गढ़वी को बहुत-बहुत बधाई। जनता को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, गुजरात के लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरना है। लोगों के साथ मिलकर एक बेहतर गुजरात का निर्माण करना है। इस बीच, इसुदान भाई गढ़वी ने अपने ट्वीट में कहा कि मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए में आम आदमी पार्टी, अरविन्द केजरीवाल जी और खास कर गुजरात की जनता को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं वचन देता हूं की जनता का सेवक बन सदैव लोकहित के काम करूंगा।