Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Panipat Crime News: 10 साल के बच्चे का पड़ोसी ने किया यौन शोषण; मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरा... HSSC Recruitment: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह के कार्यकाल के 2 साल पूरे; 46,951 युवाओं को मिली नौकरी, आ... Nuh Encounter News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़; एक तस्कर को लगी गोल... Yamunanagar Triple Murder Case: तिहरे हत्याकांड में जेल अधीक्षक विशाल छिब्बर पर कसा शिकंजा; STF की च... Karnal Crime News: सरकारी स्कूल में महिला बास्केटबॉल कोच से छेड़छाड़ और मारपीट; 8 लोगों पर मामला दर्ज Tohana News: टोहाना की सिरसा ब्रांच नहर में मिला युवती का शव; पंजाब की रहने वाली थी मृतका, पुलिस जां... Panchkula Crime News: एक्सीडेंट के बाद इलाज कराने के बजाय शव ठिकाने लगाने की कोशिश; पिता-पुत्र गिरफ्... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर; 15 जिलों में पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी ... Ujjain Mandi News: किसानों की बल्ले-बल्ले; उज्जैन मंडी में शुरू हुआ प्रदेश का पहला आधुनिक सार्टेक्स ... Sagar Wheat Procurement Scam: सागर में गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला; अमानक गेहूं में मिली मिट्टी, कलेक...

सांप नहीं पहचाना तो पकड़कर साथ ही ले आये अस्पताल

राष्ट्रीय खबर

जलपाईगुड़ीः घऱ की महिला को अचानक सांप ने काट लिया। घर के काम काज में व्यस्त गृहवधु को सांप काटने से अफरा तफरी मच गयी। महिला द्वारा शोर मचाने पर घर और पड़ोस के दूसरे लोग भी भागे भागे आये। आनन फानन में महिला को यहां से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। वहां सृपदंश के पीड़ित महिला के हाथ में प्लास्टिक के जार में एक सांप देखकर डाक्टर भी हैरान हो गये।

पूछने पर परिजनों ने बताया कि हड़बड़ी में वह सांप की पहचान नहीं कर पाये थे। इसलिए सांप को पकड़कर इस जार में बंद कर साथ ले आये हैं। यह घटना मालबाजार थाना के क्रांति प्रखंड के शांत पाड़ा मे घटी है। अस्पताल से इस बात की सूचना पर यहां के स्वंयंसेवी संस्था ग्रीन के सदस्य भी वहां पहुंचे। यह समूह सांप पकड़ने तथा उन्हें दोबारा जंगल में छोड़ने का प्रशिक्षण प्राप्त है।

इनलोगों ने सांप को अपने कब्जे में ले लिया। तुरंत ही अस्पताल लाये जाने की वजह से महिला की हालत बेहतर है। ग्रीन संस्था के सदस्य अंकूर दास ने घटना की जानकारी देते हुए बता कि जिस  सांप ने महिला को काटा था, वह उतनी तेज जहर वाला नहीं है। इसे स्थानीय भाषा में पक्षीराज सांप कहा जाता है, अंग्रेजी में इसे कॉमन ट्रिकेट कहते हैं, जिसे बंगाल मे कहीं कहीं घोड़ानाग के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इस सांप में बहुत ही कम विष होता है, इसलिए इससे लोगों को कोई खतरा नहीं है।