Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... वर्फीले प्रदेश में सोना उगल रहा है माउंट एरेबस, देखें वीडियो Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ...

Lightning Strike in Prayagraj: प्रयागराज में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम कुदरत का कहर देखने को मिला। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह दर्दनाक घटना सोरांव क्षेत्र के रघुवंशपुर (उर्फ रेरुआ) गांव की है।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे ली थी शरण

जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल समेत अन्य सभी लोग गांव के बाहर बकरी चराने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से खुद को बचाने के लिए सभी लोग पास के एक अमरूद के बाग में पेड़ के नीचे छिप गए। इसी बीच तेज गर्जना के साथ उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली (Lightning Strike) गिर गई।

हादसे में 2 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से झुलसे

बिजली की सीधी चपेट में आने से रघुवंशपुर निवासी संजीत कुमार (48) और बैरहना सम्हई निवासी नागेश कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सोनू, अजय कुमार, अंजय, राज कुमार और खुन्नू मिश्र समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रशासन ने दिया आर्थिक मदद और बेहतर इलाज का भरोसा

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों के समुचित इलाज का पूरा आश्वासन दिया है।