Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

कई इलाकों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं मे झड़प

पंजाब निकाय चुनाव में औसतन 61 प्रतिशत से अधिक वोट

  • एक दूसरे के खिलाफ शिकायत

  • एक प्रत्याश पर हथियार से हमला

  • विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति परीक्षण

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः पंजाब निकाय चुनाव के दौरान 61.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, लेकिन इस दौरान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के समर्थकों के बीच कई स्थानों पर हिंसक झड़पें और बूथ कैप्चरिंग (बूथों पर कब्जा करने) के आरोप सामने आए। स्थानीय निकाय के इन चुनावों को राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ये अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रायकोट के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा तेज धारदार हथियारों से किए गए हमले में घायल हो गए। उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरनाला में वार्ड नंबर 15 से भाजपा उम्मीदवार दीपिंदर कौर के पति पर फर्जी मतदान का आरोप लगाने के बाद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। तीखी बहस के बाद हुई इस मारपीट में उनकी पगड़ी उतार दी गई और वे घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुक्तसर जिले के गिद्दरबाहा में वार्ड नंबर 18 और 19 में मतदान के दौरान शिरोमणि अकाली दल और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई।

शिरोमणि अकाली दल ने बाद में पंजाब राज्य चुनाव आयोग में आप विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अकाली दल ने उन पर नगर निकाय चुनावों के दौरान बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

पटियाला के समाना में उस वक्त तनाव फैल गया जब दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए और बाद में वार्ड नंबर 19 में मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा और कुछ समय के लिए मतदान रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि अमृतसर के मजीठा में भी शिअद और आप समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।