Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...

तेल के दाम पर राहुल के बयान की भाजपा ने आलोचना की

सिर्फ लोगों को भयभीत कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों की आलोचना की। इसके साथ ही, पार्टी ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के केंद्र सरकार के प्रयासों का बचाव किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी पर श्री गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए श्री भाटिया ने पूछा, एक वैश्विक चुनौती के समय, कोई चाहे सत्ताधारी दल का हो या विपक्ष का, क्या वे देश के साथ खड़े नहीं हो सकते?

भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 80 दिनों में भारत में मुद्रास्फीति लगभग 4 फीसद रही है, जबकि इसकी तुलना में मलेशिया में 56 फीसद, संयुक्त अरब अमीरात में 52 फीसद, अमेरिका में 45 फीसद, फिलीपींस में 41 फीसद, श्रीलंका में 38 फीसद, कनाडा में 32 फीसद और चीन में यह 22 फीसद रही है। उन्होंने कहा, हम मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने रेखांकित किया कि इसी अवधि के दौरान मलेशिया में पेट्रोल की कीमतें 58 फीसद, अमेरिका में 46 फीसद, कनाडा में 34 फीसद, चीन में 25 फीसद और ब्रिटेन में 20 फीसद बढ़ी हैं। श्री भाटिया ने आगे कहा, भारत में यह बढ़ोतरी केवल 5 से 5.5 फीसद के आसपास रही है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युद्ध शुरू होने के बाद, नागरिकों से प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने के बजाय, उसने गलत सूचनाओं के माध्यम से घबराहट फैलाई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों से जुड़ा हर फैसला जनहित में लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया था। भाजपा शासित राज्यों ने भी कई बार मूल्य वर्धित कर कम किया, लेकिन कांग्रेस शासित कुछ राज्यों ने टैक्स कम नहीं किया। उन्होंने सवाल किया, तेलंगाना में वैट 35 फीसद है। केरल में यह 30 फीसद है और साथ ही 4 का अतिरिक्त शुल्क है, और कर्नाटक में यह 29 फीसद है। तो वे इसे कम क्यों नहीं कर रहे हैं?