Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सत्येंद्र जैन के खिलाफ यह झूठ भी प्रमाणित होगाः केजरीवाल NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... सांप भाग जाने के बाद अब लकीर पीटने का खेल जारी जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... चंदा चोरी में उम्मीद के मुताबिक ही एसआईटी की जांच रिपोर्ट आयी है पसंद है तो ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइएः पवन खेड़ा राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर

अगले कुछ घंटों में अच्छी खबर मिलेगीः रुबियो

भारत के दौरे पर आये अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी बयान दिया

  • प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी

  • भारत हमारा बहुत करीबी मित्र

  • अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन होगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि आज ही इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंन  कहा, मुझे लगता है कि शायद इस बात की पूरी संभावना है कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को कोई अच्छी खबर मिल जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उभरता हुआ शांति समझौता होर्मूज़ जलडमरू मध्य से जुड़ी चिंताओं का समाधान करेगा। गौरतलब है कि अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले के जवाब में ईरान ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को काफी हद तक अवरुद्ध कर दिया था।

रुबियो ने कहा कि यह समझौता एक ऐसी प्रक्रिया की शुरुआत करेगा जो अंततः हमें वहां ले जाएगी जहां राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रम्प) हमें देखना चाहते हैं—यानी एक ऐसी दुनिया जिसे अब ईरान के परमाणु हथियार के बारे में डरने या चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान की मौजूदा हरकतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता। होर्मूज़ जलडमरू मध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है, और वर्तमान में वे जो कर रहे हैं, वह मूल रूप से एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का उपयोग करने वाले वाणिज्यिक जहाजों को नष्ट करने की धमकी देना है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून की किसी भी अवधारणा के तहत पूरी तरह से अवैध है।  मार्को रुबियो ने यह बातें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं, जो करीब 53 मिनट तक चली। इसके अलावा उन्होंने भारत अमेरिका संबंध पर भी अपनी राय देते हुए कहा कि भारत एक ऐसा सहयोगी है, जिसे कभी छोडा नहीं जा सकता। बीच में कई किस्म की चर्चाओं पर सवाल पूछने पर रुबिया ने कहा हर देश में कुछ ऐसे मुर्ख होते ही हैं जो सिर्फ अपने बयानों में जिंदा रहने की कोशिश करते हैं।