Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टिकरी कलां में CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत पंजाब पुलिस में महिलाओं का मुख्यधारा में समावेश: फिल्लौर में प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू, DGP ने लॉन... पंजाब के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के भाव अमृतसर में अवैध माइनिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अजनाला में रेत से भरे 4 टिप्पर जब्त, दस्तावेजों की ज... जालंधर में मिठाई की दुकान में सेंधमारी: शटर तोड़कर तिजोरी से उड़ाई नकदी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच ... अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर मेजर सिंह: जग्गू भगवानपुरिया गै... उदोवाली कलां रजवाहा नहर में लगातार हो रहे हादसे, नहर विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश लुधियाना के सिविल लाइंस में मोबाइल टावर से महंगे कार्ड चोरी: सतलुज टावर की छत पर BTS बॉक्स काटकर वार... गुरदासपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर कई फीट पानी भरा, घरों में घुसा पानी; ड्रेन... लुधियाना रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट: 528.95 करोड़ के प्रोजेक्ट की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब जून 2027 तक हो...

काला सागर में ब्रिटिश टोही विमान पर बड़ा खतरा टल गया

दो रूसी लड़ाकू विमानों ने रोकने की कोशिश की

एजेंसियां

लंदनः ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, पिछले महीने ब्लैक सी (काला सागर) के ऊपर दो रूसी लड़ाकू विमानों ने एक ब्रिटिश निगरानी विमान को बार-बार और खतरनाक तरीके से रोका। रक्षा मंत्री जॉन हीली ने इस विज्ञप्ति में कहा, यह घटना अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में संचालित एक निहत्थे विमान के प्रति रूसी पायलटों के खतरनाक और अस्वीकार्य व्यवहार का एक और उदाहरण है। इस तरह की हरकतें दुर्घटनाओं और संभावित तनाव बढ़ने का गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब यूक्रेन युद्ध और जासूसी के पुराने आरोपों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से बेहद निचले स्तर पर हैं। बयान के साथ कथित घटना का 12 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि रूसी एसयू-35 और एसयू-27 लड़ाकू विमानों ने रॉयल एयर फोर्स के रिवेट जॉइंट विमान का रास्ता रोका, जिसमें एक समय तो एसयू-27 विमान ब्रिटिश प्लेन की नाक (अग्रभाग) के बेहद करीब, महज छह मीटर (19 फीट) की दूरी तक आ गया था।

ब्रिटिश निगरानी विमान नाटो के पूर्वी हिस्से को सुरक्षित करने के लिए सहयोगियों के साथ यू.के. के प्रयासों के तहत अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में एक नियमित उड़ान पर था। अधिकारियों का कहना है कि 2022 के बाद से यू.के. के रिवेट जॉइंट विमान से जुड़ी यह सबसे गंभीर मुठभेड़ थी। साल 2022 की उस घटना में एक रूसी विमान ने इसी क्षेत्र में एक ब्रिटिश विमान के पास मिसाइल दाग दी थी।

मंत्रालय ने बताया कि इस नई घटना के दौरान, एक रूसी ए,यू-35 विमान रिवेट जॉइंट के इतने करीब आ गया था कि उससे ब्रिटिश विमान के आपातकालीन सिस्टम सक्रिय हो गए, जिसके कारण उसका ऑटोपायलट सिस्टम भी बंद हो गया। बयान में आगे कहा गया, एक अन्य खतरनाक इंटरसेप्ट में, एक रूसी एसयू-27 विमान ने ब्रिटिश विमान के ठीक सामने से छह बार उड़ान भरी।